फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand Pandavas band prepared Motivational special song for Players

National Games: पांडवाज ने खिलाड़ियों के लिए तैयार किया स्पेशल गीत, 'अडग-अडग अगवाड़ी हिट, प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा'

Mon, 06 Jan 2025 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है। उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand Pandavas band prepared Motivational special song for Players
पांडवाज़ ने बनाया गीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों को तो मौका मिल ही रहा है, साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी सुनहरा मौका मिला है। 'अडग अडग अगवाड़ी हिट, प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा' (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग 'हल्ला धूम धड़क्का' की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है। उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है। खास तौर पर, जब पारंपरिक वेशभूषा में गाते और ढोल-दमाऊ बजाते पांडवाज ग्रुप के कलाकार दिखाई देते हैं। इस गीत को शिवानी भागवत, ईशान डोभाल और सुशांत भट्ट ने गाया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा मानते हैं कि बहुत कम समय में पांडवाज ने एक बेहतरीन गीत तैयार किया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए यह गीत युवाओं को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


पांडवाज बैंड के संस्थापक सदस्य ईशान डोभाल ने कहा कि ये हमारा परम सौभाग्य है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में पांडवाज बैंड की भूमिका रखी गई है। यह गीत दस दिनों में तैयार किया गया है। शूटिंग देहरादून स्टेडियम और आस-पास ही की गई। इस गीत को तैयार करते वक्त हमें कलात्मक स्वतंत्रता दी गई है। इसलिए और भी अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश-हरक समेत मैदान में उतरेंगे 20 नेता

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं, बल्कि उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों व अन्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों को भी आगे आने का अवसर प्रदान करेगा। उत्तराखंडी लोक संस्कृति का भी इस आयोजन के जरिये प्रचार-प्रसार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमारी सरकार वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से पांडव ग्रुप ने जो गीत तैयार किया है वह राष्ट्रीय खेलों की उमंग, उत्साह और ऊर्जा को प्रदर्शित करने वाला है। साथ ही इसमें गढ़वाली, कुमाऊनी और हिंदी तीनों भाषाओं का प्रयोग किया गया है और यह उत्तराखंड की संस्कृति का जीवंत चित्रण करने वाला गीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed