{"_id":"679c9212ba8b82eef900268e","slug":"national-games-today-eight-shooters-will-aim-for-gold-medal-uttarakhand-read-all-updates-in-hindi-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: आज स्वर्ण पदक के लिए निशाना लगाएंगे आठ निशानेबाज, फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: आज स्वर्ण पदक के लिए निशाना लगाएंगे आठ निशानेबाज, फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेंगे
Fri, 31 Jan 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:37 PM IST
सार
महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष बलासाहेब पाटिल और पुणे के अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 633.8 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
निशानेबाजी (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों के तहत आज (शुक्रवार) 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में आठ निशानेबाज पदक जीतने का लक्ष्य लेकर निशाना लगाएंगे। इससे पहले इन सभी आठ निशानेबाजों ने बृहस्पतिवार को क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में क्वालिफाइंग राउंड खेले गए। महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष बलासाहेब पाटिल और पुणे के अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 633.8 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे
विज्ञापन
इसके अलावा महाराष्ट्र के ही पार्थ राकेश माने ने 632.6 और दिल्ली के पार्थ माखिजा ने 632.1, एसएससीबी के संदीप ने 631.5 और संदीप सिंह ने 631.2, असम के हृदय हजारिका ने 630.2 और एसएससीबी के किरण अंकुश जाधव ने 630.1 अंक हासिल कर शीर्ष आठ में जगह बना फाइनल में अपनी जगह पक्की की।