फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games: Suryaksh and Aditi made it to the quarter finals

राष्ट्रीय खेल : सूर्यक्ष और अदिति ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
National Games: Suryaksh and Aditi made it to the quarter finals
Iरविवार को खेले गए बैडमिंटन के राउंड-16 के मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

I

I38वें राष्ट्रीय खेलों के छठवें दिन बैडमिंटन के राउंड-16 मुकाबले में उत्तराखंड के सूर्यक्ष रावत और अदिति भट्ट ने मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।I
Iपरेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में खेले गए मुकाबले में एकल पुरुष वर्ग में सूर्यक्ष रावत ने कर्नाटक के भार्गव एस को 10-21, 21-14, 21-16 से और महिला एकल में अदिति ने गुजरात की अदिति राव को 21-18, 15-21, 21-6 के स्कोर से शिकस्त दी। वहीं, हरियाणा के रवि ने उत्तराखंड के चिराग सेन को 21-17, 21-13 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। महाराष्ट्र के कौशल ने कर्नाटक के रघु को 18-21, 21-13, 21-12 से, मध्यप्रदेश के आलाप मिश्रा ने चंडीगढ़ के रौनक चौहान को 21-18, 15-21, 21-18 से, महाराष्ट्र के दर्शन पुजारी ने राजस्थान के शंकर सारस्वत को 21-8, 22-24, 21-16 से, मध्यप्रदेश के सौरभ वर्मा ने तेलंगाना के लोकेश रेड्डी को 15-21, 21-19, 21-9 से हराया।I
विज्ञापन

Iवहीं, हरियाणा के भरत राघव को बीच मुकाबले में चोट लग गई। इसके बाद कर्नाटक के सनीत ने 21-16, 13-3 से मुकाबला जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला एकल में असम की इशारानी बोराह ने पंजाब की तन्वी शर्मा को 21-15, 21-16 से, गुजरात की श्रेया लेले ने हरियाणा की देविका सिहाग को 16-21, 21-16, 22-20 से, दिल्ली की अनुपमा उपाध्याय ने श्रीयंशी वालिशेट्टी को 29-30, 21-12, 21-17 से, राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की अक्षिता मनराल को 15-21, 21-13, 21-7 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने महाराष्ट्र की आलिशा नाइक को 21-9, 21-19 से और गुजरात की तस्नीम मीर ने चंडीगढ़ की आकर्षी कश्यप को 19-21, 21-19, 21-15 से मात दी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed