फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Rowing competition in tehri Madhya Pradesh won with Nine Medals

National Games: रोइंग...मध्य प्रदेश का डंका बजा, पांच स्वर्ण के साथ नौ पदक जीते, पांचवे स्थान पर उत्तराखंड

Wed, 05 Feb 2025 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2025 09:38 PM IST
सार

रोइंग प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले चार रिपीट चार्ज के मैच हुए। इसके बाद स्कल, डबल स्कल, पेयर स्कल, क्वाडरपल स्कल, कॉक्सलेस पेयर, लाइट वेट डबल स्कल वर्ग में फाइनल प्रतियोगिताएं शुरू हुई।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Rowing competition in tehri Madhya Pradesh won with Nine Medals
रोइंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता अजय त्यागी और उज्जवल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत टिहरी बांध झील में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का डंका बजा है। मध्य प्रदेश की टीम पांच स्वर्ण और चार कांस्य पदक (कुल नौ पदक) के साथ पहले स्थान पर रही है। उत्तराखंड की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर तीन पदक प्राप्त किए और पांचवें स्थान पर रही।

विज्ञापन


रोइंग प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले चार रिपीट चार्ज के मैच हुए। इसके बाद स्कल, डबल स्कल, पेयर स्कल, क्वाडरपल स्कल, कॉक्सलेस पेयर, लाइट वेट डबल स्कल वर्ग में फाइनल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने पांच स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा की टीम ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक प्राप्त किए। वहीं केरल ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


National Games 2025: उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार...पदकों की संख्या चार स्वर्ण समेत 33 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम ने दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में ओडिसा ने दो रजत और महाराष्ट्र की टीम ने एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने एक रजत पदक प्राप्त किया। अंडमान निकोबार, मेघालय, मणिपुर, पंजाब और तमिलनाडु को एक-एक कांस्य पदक मिला।

मध्य प्रदेश की महिला टीम ने किया कमाल
मध्य प्रदेश की महिला टीम ने कमाल किया रोइंग प्रतियोगिता में उन्होंने पांच स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वही,सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने पुरुष वर्ग में पांच स्वर्ण प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed