{"_id":"3562bbc193c712a917056b18dc4e5925","slug":"national-bravery-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें मिलेगा गुलदार से लड़ने का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें मिलेगा गुलदार से लड़ने का ईनाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए प्रदेश से विशाल और सीता का नाम भेजा है।
विज्ञापन
चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील के भटोली गांव निवासी विशाल उर्फ अभिषेक पर 18 फरवरी 2013 को गुलदार ने हमला किया था। विशाल गुलदार से भिड़ गया। आखिर गुलदार भाग निकला।
पढ़ें, संभलकर! दवाएं दे सकती हैं 'दर्द'
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील के गांव डौंडा निवासी 17 वर्षीय सीता भाट ने 26 जून 2013 को उफनती काली नदी से एक बच्चे को बचाया था। राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव केपी भट्ट ने बताया कि दोनों बच्चों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बताया कि राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक आवेदन राज्य बाल कल्याण परिषद तक मिल जाने चाहिए। बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी गई है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...