फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Bravery Award 2022: You can apply for award in Child Welfare Council till October 10

National Bravery Award 2022: बाल कल्याण परिषद में पुरस्कार के लिए 10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 22 Sep 2022 09:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

बाल कल्याण परिषद की महासचिव की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि परिषद को बहादुर बालक, बालिकाओं के नाम भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
National Bravery Award 2022: You can apply for award in Child Welfare Council till October 10
आवेदन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्य बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परिषद की महासचिव पुष्पा मानस के मुताबिक छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों के 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं, जिसने एक जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2022 तक वीरता और साहसिक कार्य किया हो। 

विज्ञापन


महिला होमगार्ड की बहादुरी: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे चाेर को पुल से छलांग लगाकर पकड़ा, एसएसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन


बाल कल्याण परिषद की महासचिव की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि परिषद को बहादुर बालक, बालिकाओं के नाम भेजे जा सकते हैं। परिषद की ओर से कहा गया है कि साधारण घटनाओं को वीरता की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। अपूर्ण प्रकरण मंजूर नहीं किए जाएंगे। आवेदन के साथ साहसी बालक, बालिका की दो फोटो, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, साहसिक कार्य से संबंधित 250 शब्दों की रिपोर्ट आदि की जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 बच्चों को मिल चुका है राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 

बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट के मुताबिक राज्य के 15 बच्चों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed