{"_id":"e863e2ef3d13359dd9d4c3f8036957bb","slug":"national-athletic-coach-surendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट फूड से तौबा व उबले खाने से करें प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट फूड से तौबा व उबले खाने से करें प्यार
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के कोच सुरेंद्र सिंह ने दून के युवाओं से कहा कि फास्ट फूड से करें तौबा, उबले खाने से प्यार करो।
विज्ञापन
शुक्रवार को दून पहुंचने पर सुरेंद्र सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। चमोली जिले के घंडियाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह वर्तमान समय में भारतीय खेल प्राधिकरण में लंबी दूरी के कोच हैं। बीजिंग ओलंपिक में 10 हजार मीटर की दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन उनके पास मैदान नहीं है।
पढ़ें, ग्राफिक एरा हॉस्टल में छात्र के साथ ये क्या हुआ?
विज्ञापन
पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसी ऊंचाई वाली जगहों में मैदान तो हैं, लेकिन खिलाड़ियों को बेसिक ज्ञान देने वाले कोच नहीं। इस कारण खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि दौड़ चाहे छोटी हो या फिर लंबी। प्लानिंग के आधार पर अभ्यास करने से वे आगे सफल हो सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक दिन में कम से कम चार घंटे अभ्यास करना जरूरी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में करीब 40 मेडल जीत चुके सुरेंद्र को 2010 में चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, मगर खेल से लगाव ने उनको कोच बना दिया।
पढ़ें, आरटीआई से पता चला एमडीडीए का सच
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ी जितना उबला खाना खाएंगे, उतना उनको ताकत मिलेगी। उनको फल, ड्राई फ्रूट्स, जूस, ब्रेड, जैम, उबली सब्जियां, आदि खानी चाहिए। लंबी रेस के लिए खिलाड़ी को कम से कम पांच से साढ़े पांच हजार कैलोरी की जरूरत होती है और शॉर्ट रेस जैसे पावर गेम में भी चार हजार कैलोरी डाइट होनी चाहिए।
नितेंद्र पर है उत्तराखंड की नजर
साईं सेंटर में अभ्यास कर रहे नितेंद्र कुमार पर सुरेंद्र को बहुत भरोसा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का निवासी नितेंद्र यहां का एकमात्र धावक है। अभी तक वह एशियन ग्रांट प्रिक्स में पांच हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसे अब ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे हैं।