फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national athlete garima joshi reached delhi for treatment

एथलीट गरिमा को दिल्ली लाया गया, सरकारी खर्च पर होगा इलाज

Mon, 27 Aug 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Aug 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
national athlete garima joshi reached delhi for treatment
गरिमा जोशी से मिले सीएम रावत - फोटो : amar ujala file photo

तीन माह पहले बंगलूरू में वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुईं एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की एथलीट गरिमा जोशी को एअर एंबुलेंस के जरिए बंगलूरू से दिल्ली लाया गया। अब उसका इलाज उत्तराखंड सरकार के खर्च से इंडियन स्पाइनल इंस्टीट्यूट वसंतकुंज दिल्ली में होगा। सोमवार को गरिमा को इस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से रानीखेत निवासी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गरिमा जोशी मई में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बंगलूरू गई थी। इसी बीच 21 मई को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त अज्ञात वाहन ने गरिमा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। तब से गरिमा का इलाज बंगलूरू में ही हो रहा था, लेकिन वह अब तक ठीक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


यह भी बता दें कि गरिमा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके पिता भी बेरोजगार हैं और माता गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बंगलूरू जाकर गरिमा से मुलाकात की और उन्होंने गरिमा का इलाज सरकार के खर्च पर कराने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गरिमा को सोमवार को एअर एंबुलेंस से बंगलूरू से दिल्ली लाया गया। गरिमा के पिता पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि उसे इंडियन स्पाइनल इंस्टीट्यूट वसंतकुंज दिल्ली में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि गरिमा के इलाज में करीब 13 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। इधर गरिमा के पिता पूरन चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, खेल मंत्री अरविंद पांडे, विधायक महेश नेगी, करन महरा सहित गरिमा के इलाज में सहयोग करने वाले अन्य सभी जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed