फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Rauthan, convener of Awaaz Suno Pahadon Ki, sat

Dehradun News: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर नरेंद्र रौथाण ने खत्म की भूख हड़ताल

Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Narendra Rauthan, convener of Awaaz Suno Pahadon Ki, sat
Iपिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर थे रौथाण, सीएम को सौंपी पूर्व में आरोप सिद्ध हुई एक जांच रिपोर्टI
विज्ञापन




संस्कृति विभाग में निदेशक द्वारा मनमानी किए जाने के विरोध में पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे आवाज सुनो पहाड़ों की के संयोजक नरेंद्र रौथाण ने पांचवें दिन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उन्होंने यह निर्णय मुख्यमंत्री धामी के उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लिया।




नरेंद्र रौथाण ने बताया कि संस्कृति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर नरेंद्र रौथाण ने 12 मार्च से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद उनके जुड़े लोगों ने शनिवार को संस्कृति विभाग के कार्यालय पर धरना देने की योजना बनाई थी। उसके बाद सीएम कार्यालय से उनको सीएम से मुलाकात कराने के लिए फोन आ गया, जिससे उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। नरेंद्र रौथाण ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की और सात सूत्रीय मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में पूर्व में आरोप सिद्ध हुई एक जांच रिपोर्ट सीएम धामी को सौंपी। जिसके बाद नरेंद्र रौथाण को उन्होंने पानी पिलाकर और मिठाई खिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। फिर रौथाण कर संस्कृति कार्यालय पहुंचकर समर्थकों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed