फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi speech in dehradun

शंखनाद रैली में मोदी ने क्या कहा...

Sun, 15 Dec 2013 03:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
narendra modi speech in dehradun

देहरादून के परेड ग्राउंड में नरेंद्र मोदी कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामदेव के खिलाफ उपयोग की जा रही शक्ति को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए उपयोग किया जाता तो लोगों को काफी मदद मिलती।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के संबोधन के प्रमुख अंशः
- अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि शासन में कोई अपना पराया नहीं होता सब अपने होते हैं। सबका हित सोचना
चाहिए।
- उत्तराखंड की जवानी और पानी काम नहीं आते, लेकिन अगर भाजपा को मौका दिया गया तो वह काम आएगी।
- उत्तराखंड के पहाडों में पानी होने के बाद भी प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है। विज्ञान से उत्तराखंड की सूरत बदली जा सकती है लेकिन यहां की सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा मोदी का डंका'
विज्ञापन
विज्ञापन


- यहां टूरिज्म के लिए काफी संभावना हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी है।
- उत्तराखंड में यात्रा के लिए रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। इससे राज्य की आय बढ़ेगी।
- उत्तराखंड सदियों से 'एसईजेड' स्प्रीचुअल एनवायरमेंट जोन है। टूरिज्म के लिए इस पर जोर दिया जाना चाहिए।
- संभावना होने के बाद भी एडवेंचर टूरिज्म के लिए स्कूल नहीं बनाए गए। संभावना होते हुए भी लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद

- यह ऐसी भूमि है जो देश को सुरक्षा के लिए तैयार कर सकती है। सेना में कुमाऊं-गढ़वाल के जवान सैनिक से अफसर बन सकते हैं। लेकिन वीरता का स्वभाव रखने वाले लोगों के लिए यहां स्कूल कॉलेज नहीं।
- पहाडों में युवतियों का घर चलाने में अधिक योगदान देती हैं। उन्हें हैंडी्क्राफ्ट, लघु उद्योग में ट्रेन करना चाहिए।
- केंद्र सरकार को लोगों की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेहद निष्ठुर है। प्रदेश में आपदा से लोग कराह रहे हैं और इन्हें लोकपाल की पड़ी है।

- मोदी ने खंडूरी की तारीफ करते हुए कहा कि खंडूरी के शासन काल में उत्तराखंड में मील का पत्थर साबित होने वाले लोकपास कानून बनाया गया।
- पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि हवा किस ओर है और कांग्रेस मुक्त भारत से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
- उन्होंने जनता से कहा कि प्रयोग बहुत किए एक बार भरोसा कर लीजिए।
- आखिर में नरेंद्र मोदी ने वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ रैली में आए लोगों को सिर झुकाकर धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed