{"_id":"9dbbc5f75949921157018b6bb4ba5f8a","slug":"narendra-modi-rally-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 'शंखनाद' से पहले, साइकिल और स्कूटर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 'शंखनाद' से पहले, साइकिल और स्कूटर रैली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Dec 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की कामयाबी के लिए भाजपा महानगर इकाई ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत रैलियों के साथ रोड शो भी होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अलग-अलग दिन रैली निकालने के साथ 14 दिसंबर को रोड शो किया जाएगा।
13 दिसंबर को स्कूटर रैली
उन्होंने महानगर के पांच मंडलों से साठ हजार कार्यकर्ताओं के रैली में हिस्सा लेने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो आठ दिसंबर को साइकिल और 13 दिसंबर को स्कूटर रैली निकालेगा।
विज्ञापन
इसके संयोजक सचिन गुप्ता और राजेंद्र सिंह ढिल्लो हैं। महानगर महिला मोर्चा की ओर से 12 दिसंबर को स्कूटर रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शंखनाद रैली की सफलता के लिए प्रचार वाहन निकलेंगे। इसके साथ ही चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। विभिन्न मंडलों से कार्यक्रम स्थल पर लोगों को लाने के लिए मंडल अध्यक्षों को लक्ष्य दे दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों को मंडल क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आदित्य चौहान, राजेंद्र नवानी, विकास गर्ग और नीलम पांडेय मौजूद रहीं।