मोदी की लहर से महारानी की उम्मीदों को लगेंगे पंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की नरेंद्र मोदी की हरबर्टपुर में होने वाली रैली से सबसे अधिक राहत भाजपा की टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी को मिलेगी।
पढ़ें, उत्तराखंड के चुनावी दंगल में दिल्ली से पहुंचा कालाधन!
क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के सात लाख से अधिक मतदाताओं को लुभाने में मोदी कितने कामयाब होंगे यह तो 16 मई को ही मालूम चलेगा लेकिन महारानी के उम्मीदों पर पंख जरूर लग जाएंगे।
दरअसल, दो साल पहले उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी साकेत बहुगुणा को हराकर संसद पहुंची महारानी को इस पर लोकसभा चुनाव में साकेत से ही कड़ी टक्कर मिल रही है।
पढ़ें, होटल में ले जाकर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
बेहद कड़े मुकाबले में फंसी महारानी को मोदी की रैली से काफी आशाएं हैं। यही वजह है कि भाजपा ने अपने पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की रैली को हरबर्टपुर में की है।
इन पांचों सीटों पर सात लाख से अधिक मतदाता
इस क्षेत्र में टिहरी संसदीय क्षेत्र की देहरादून जिले की पांच विधानसभा सीटें पड़ती हैं।
पढ़ें, चुनावी दंगल में मोदी की सुरक्षा करेगी गुजराती टीम
इसमें चकराता और विकासनगर सीट पर क्रमश: कांग्रेस के प्रीतम सिंह और नवप्रभात विधायक हैं, जबकि सहसपुर, मसूरी और कैंट क्षेत्र से क्रमश: भाजपा के सहदेव पुंडीर, गणेश जोशी और हरबंस कपूर विधायक हैं।
इन पांचों सीटों पर सात लाख से अधिक मतदाता हैं। पांच में से तीन सीटों पर भाजपा के विधायक हैं और उनकी क्षेत्र में पकड़ अच्छी है।
लेकिन लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे गौण हो जाने की वजह से महारानी के संबंध में भाजपा की चिंता बढ़ गई थी।
पढ़ें, इन मुख्यमंत्रियों को है बस मोदी लहर की आस
इस क्षेत्र में भाजपा को भीतरघात और गुटबाजी की भी चिंता सता रही है। क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले मुन्ना सिंह चौहान खुद टिकट के दावेदार थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
ऐसे में वह नाराज चल रहे हैं। हालांकि चौहान का दावा है कि वह क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। लेकिन पार्टी इससे आश्वस्त नहीं दिखती।
उसे आशंका है कि कहीं बाहर कुछ और अंदर से कुछ और के चक्कर में रानी विजयश्री से वंचित न हो जाएं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा इस बात से अधिक चिंतित थी कि महारानी कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा से पिछड़ सकती हैं।
यही वजह है कि भाजपा ने सबसे पहले अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली इस क्षेत्र में आयोजित कराई है।
मोदी की रैली से दून यह सीटें होंगी प्रभावित
चकराता ------93348------42121---51227
विकासनगर ----100303----46563---53740
सहसपुर -------125741----59344---66397
मसूरी ----------109662----51838----57824
कैंट क्षेत्र -------109689-----50782---58907
मोदी की रैली से ‘टिहरी’ को ‘टॉनिक’
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हरबर्टपुर रैली से भाजपा के टिहरी लोकसभा क्षेत्र को टॉनिक मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें, देहरादून में बाबा रामदेव पर दर्ज हुआ मुकदमा
साथ ही भाजपा रैली के तीर से कई और निशाने साधे है। आसपास के गांव मुसलिम बहुल हैं। इनमें कई गांवों में भाजपा का वर्चस्व तो है लेकिन मोदी लहर गायब है।
रैली से लहर पैदा करने की कोशिश के साथ अल्पसंख्यकों को साधने की भी कोशिश की जाएगी। राजनीतिक गलियारों की समीक्षा के लिहाज से टिहरी लोकसभा क्षेत्र की स्थिति को लेकर भाजपा नेतृत्व में शक-शुबहा है।
मोदी के संबंध में वोटरों में उत्साह नहीं
एक वजह वह सर्वेक्षण रिपोर्ट भी है जिसमें सहसपुर और विकासनगर के गांवों में भाजपा की पैठ तो है लेकिन मोदी के संबंध में वोटरों में उत्साह नहीं है।
पढ़ें, आठ रुपए के रिन के साथ पाइए सीएम बिल्कुल फ्री
इन वोटरों के मिजाज के बारे में क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधान भी आश्वस्त नहीं हैं। उनकी आशंका है कि वोटर पंचायत और विधानसभा में तो भाजपा को ही वोट देता है। लेकिन लोकसभा में इसका मिजाज बदल सकता है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सिर पर है, इस वजह से ग्राम प्रधान लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों पर बहुत दबाव नहीं बना पा रहे हैं। इसी स्थिति में नरेंद्र मोदी की रैली वोटरों में हलचल और उत्साह पैदा कर सकती है।