फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi rally in uttarakhand

...तो ये है नरेंद्र मोदी का मीडिया 'मैनेजमेंट'

Sun, 04 May 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 04 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in uttarakhand

शनिवार को उत्तराखंड के श्रीनगर में आयोजित मोदी की रैली के लिए मीडिया कर्मियों को पास जारी किए गए थे।

विज्ञापन


पास में जहां सबसे ऊपर मोदी का फोटो व कमल का निशान बना हुआ था वहीं सबसे नीचे उपजिलाधिकारी श्रीनगर की मुहर व हस्ताक्षर किए गए थे।

उपजिलाधिकारी रजा अब्बास का कहना है कि पास उन्हें पार्टी की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। कहा कि उन्होंने पास पर हस्ताक्षर केवल व्यक्ति की पहचान के लिए किए हैं।

बाकी पास से उनका कोई लेना देना नहीं है। जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि पास को देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।

भ्रष्टाचार ने इस देश को तबाह कर दिया

narendra modi rally in uttarakhand

रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कहा कि दस वर्ष में देश बर्बाद हो गया।

भ्रष्टाचार ने इस देश को तबाह कर दिया। देश को लुटेरों ने लूट लिया, निर्णय आपके हाथ में है। लूटा हुआ धन वापस लाना है तो लूटेरों को हटाना होगा। अब न देश को लुटने देंगे और न लूट के धन पर ऐश करने देंगे।

श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित रैली में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर राज्य की जरूरतें अलग होती हैं। अध्ययन किए बिना यदि विकास का खाका बनाएंगे, तो योजनाएं सफल नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में बैठकर योजनाएं नहीं बनेंगी। कहा कि आपदा में उत्तराखंड के लोगों के आंसू नहीं पोंछ पाया, उनके दर्द नहीं बांट पाया, इसकी कसक मेरे मन में आज भी है।

कहा कि आपदा में यहां के लोगों की पीड़ा को देख मैं खुद को रोक नहीं पाया। देश की राजनीति इस कदर विद्रूप हो गई कि पुण्य काम में भी राजनीति के रंग दिखा दिए। इसीलिए मैं आपके आंसू पोंछने के लिए नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में सवा सौ करोड़ लोगों को बुलाने की ताकत

narendra modi rally in uttarakhand

उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अकेले उत्तराखंड में सवा सौ करोड़ लोगों को बुलाने की ताकत है।

लेकिन यहां बुनियादी ढांचा ठीक न होने से अक्सर वाहन दुर्घटनाओं में लोगों की मरने की खबरें आती हैं, जिससे यात्री भयभीत रहते हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन विकास में उदासीनता बरती है।

इसलिए अब व्यवस्थाओं को सुनिश्चित और विकसित कर पवित्र माहौल बनाना होगा। तभी लोगों को यहां के लिए आकर्षित किया जा सकता है।

इससे पूर्व पौड़ी लोकसभा सीट के प्रत्याशी भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून बनेगा और काला धन वापस लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा कि विदेश नीति में मूलभूत परिवर्तनों की जरूरत है और राष्ट्रीय स्तर पर सीमाओं का आधुनिकीकरण किया जाए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष धनसिंह रावत, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ज्ञान सिंह नेगी, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, यमकेश्वर विधायक विजया बड़थ्वाल, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी, भरत सिंह चौधरी, केशर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, विनोद कप्रवाण,बृजभूषण गैरोला समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed