फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi rally in uttarakhand

मोदी के इस कदम से घनचक्कर बन गई कांग्रेस

Sun, 04 May 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 May 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in uttarakhand

उत्तराखंड में प्रचार अभियान के अंतिम दौर में एक दिन में मोदी की चार बड़ी जनसभाओं ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को सतर्क और चुनौती दी है।

विज्ञापन


खासकर तब जब अगले दिन ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रुड़की केउसी लीथो प्रेस ग्राउंड में आना है जो मोदी की रैली में छोटा पड़ गया।

कांग्रेस के लिए हरिद्वार संसदीय सीट का रुड़की इलाका सबसे अहम रहा है। मोदी की रैली में आई भीड़ वोट में ना बदले इसे रोकने की तैयारी शुरू हो गई।

सोनिया की रैली में हरीश दिखाएंगे दमखम

narendra modi rally in uttarakhand

हरिद्वार सीट सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़ी हुई है। लिहाजा मोदी की रैली के तुरंत बाद ही सोनिया की रैली में दमखम दिखाने के लिए रावत ब्रिगेड जुट गई थी।

हरिद्वार की जनता में कम से कम यह मैसेज कतई ना जाए कि सोनिया की जनसभा कमजोर रही। वहीं आने वाले दो दिनों में कांग्रेस का पूरा फोकस रुड़की और आसपास केक्षेत्रों में हैं।

जहां जनसम्पर्क तेज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मोदी ने जनसभाएं की उन जगहों पर फोकस

narendra modi rally in uttarakhand
मोदी की रैली के पहले कांग्रेस नेता प्रदेश में अगर किसी सीट को सबसे अधिक मजबूत मान रहे थे वह हरिद्वार थी।

कांग्रेस को अब लगता है कि जो मेहनत लगातार हो रही थी उसे वोट में बदलने का समय आ गया है इसलिए छोटी सी चूक भी नुकसान कर सकती है।

कांग्रेस उम्मीदवार रेणुका रावत के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी फोकस अब उन्हीं गांवों की ओर से है जहां से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए थे।

हरिद्वार के अलावा अन्य सीटों पर मोदी फैक्टर को कम करने के लिए पार्टी नेता उन जगहों पर फोकस कर रहे हैं जहां मोदी ने जनसभाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed