फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi rally in uttarakhand

उत्तराखंड पर आसमानी नहीं 'सुल्तानी' आफत हावीः मोदी

Tue, 29 Apr 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 29 Apr 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in uttarakhand
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर बाद 3:30 विकासनगर के बस अड्डा ग्राउंड हरबर्टपुर पहुंचे। जहां से उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन


देहरादून जिले के विकासनगर पहुंचकर मोदी ने उत्तराखंड सरकार को आपदा राहत के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि नेता विकास की राजनीति करनी चाहिए।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहाड़ और मैदान की समस्या अलग-अलग होती है। उत्तराखंड पर आसमानी नहीं सुल्तानी आफत हावी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही केदारनाथ आपदा पर उन्होंने कहा कि मैंने आपदा का दर्द झेला है। इसलिए उत्तराखंड के आपदा पीड़ित लोगों का दर्द में समझ सकता हूं।

अच्छे काम करना मोदी के नसीब में लिखा है। इसलिए उत्तराखंड का विकास करना भी मोदी के नसीब में लिखा है।

जनसभा में लोगों को एकजुट करते हुए मोदी ने कहा कि यह चुनाव केवल कोई नेता या पार्टी नहीं लड़ रही है। बल्कि यह चुनाव देश की सारी जनता लड़ रही है।

50 हजार की भीड़ जुटाने का दावा

narendra modi rally in uttarakhand

सोमवार को भाजपाई मोदी की सभा में करीब 50 हजार की भीड़ जुटाने का दावा कर रहे थे। सोमवार सुबह से ही ग्राउंड में टेंट लगाने का काम शुरू हो गया था।

पढ़ें, चुनावी दंगल में मोदी की सुरक्षा करेगी गुजराती टीम

दिनभर अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर दो बजे हेरीटेज वेडिंग प्वाइंट में एडीजी राम सिंह मीणा, डीआईजी अमित सिन्हा और एसएसपी अजय रौतेला ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया।

उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। दून से आई फ्लीट और गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से सभा स्थल तक रिहर्सल किया गया।

बम निरोधक दस्ते ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया। देर रात तक अधिकारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, आचार संहिता प्रभारी बंशीधर तिवारी ने भी सभा स्थल का मुआयना किया।

इस मौके पर गुजरात पुलिस के डीआईजी केसी भाटी, एसडीएम एके पांडेय, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, ममता बोहरा, सीओ एके सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

आठ फीट ऊंचा मंच

narendra modi rally in uttarakhand

सभा में मोदी ने जिस मंच से लोगों को संबोधित ‌किया उसे आठ फीट ऊंचा बनाया गया। इसकी लंबाई 30 और चौड़ाई 20 फीट रखी गई।

एडीजी राम सिंह मीणा समेत आला अधिकारियों ने भी मंच की मजबूती को जांचा।

तीसरी आंख से रखी नजर
सुरक्षा की दृष्टि से सभास्थल के चारों ओर पेड़ों और ऊंचाई वाली जगहों पर हाईपॉवर के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

पढ़ें, इन मुख्यमंत्रियों को है बस मोदी लहर की आस

कैमरों से एक किमी दायरे तक लोगों पर नजर रखी गई। इसके लिए कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया।

15 डिटेक्टर लगे
सभास्थल में पहुंचने से पहले लोगों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से होकर गुजरना पड़ा। लोगों की जांच के लिए सभा स्थल पर 15 डिटेक्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन

हेलीपैड करना पड़ा शिफ्ट

narendra modi rally in uttarakhand

बीडीएम स्कूल के पीछे खाली खेत में गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने हेलीपैड बनाने के लिए कहा था।

पढ़ें, देहरादून में बाबा रामदेव पर दर्ज हुआ मुकदमा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आधे से ज्यादा हेलीपैड का निर्माण भी करवा दिया था, लेकिन सोमवार सुबह अधिकारियों ने पेड़ का हवाला देते हुए हेलीपैड को करीब पांच मीटर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

संपर्क मार्ग बदहाल
जिस संपर्क मार्ग (फतेहरपुर ग्रांट मार्ग) से होता हुआ मोदी का काफिला सभा स्थल के लिए रवाना हुआ, वह खस्ताहाल है। सीसी रोड पर बने गड्ढों को रेत और बजरी से भरा गया है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का घर बना सेफ हाउस
मोदी की रैली को देखते हुए भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धनदेश उनियाल के घर को सेफ हाउस बनाया गया था। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए।

सिक्योरिटी कार में गुजरात पुलिस

narendra modi rally in uttarakhand

हेलीपैड से सभा स्थल के लिए रवाना होने के दौरान फ्लीट में एस्कॉर्ट कार, वीआईपी कार, जैमर, रियर एस्कॉर्ट, सिक्योरिटी कार, एंबुलेंस और टेल कार शामिल थी।

पढ़ें, आठ रुपए के रिन के साथ पाइए सीएम ‌बिल्‍कुल फ्री

एस्कॉर्ट कार में एनएसजी कमांडो, सिक्योरिटी कार में गुजरात पुलिस मौजूद रहे।

मालाधिकारी होगा तैनात

मोदी को पुष्प और गुलदस्ता भेंट करने से पहले चेकिंग हुई। इसके लिए एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी तैनात रहा। जांच हेलीपैड और मंच से 50 मीटर पहले हुई।

रैली में आने वाले लोगों की जांच

narendra modi rally in uttarakhand

रैली के दौरान बम निरोधक दस्ता तैनात रहा। रैली में आने वाले लोगों की जांच की। साथ ही एंटी माइनिंग टीम भी तैनात रही।

होटलों की सघन चेकिंग
सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के सभी होटल, ढाबों और दुकानों की सघन चेकिंग की गई। मकान मालिकों को भी किसी किराएदार को न रखने की हिदायत दी गई है। चेकिंग मंगलवार को भी जारी रही।

भवनों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
रैली के दौरान आसपास के घरों के ऊपर हथियारों से लैस जवान तैनात रहे। वॉच टावरों से भी भीड़ पर नजर रखी गई।

400 मीटर दूर पार्किंग
सभा स्थल के 400 मीटर दूरी पर पार्किंग बनाई गई। बीडीएम स्कूल के समीप, पांवटा रोड स्थित बाग और विकासनगर रोड स्थित बाग में पार्किंग बनाई गई।

यात्रियों को फांकनी पड़ी धूल

narendra modi rally in uttarakhand

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के चलते मंगलवार को दून-पांवटा हाईवे पर करीब तीन घंटे वाहनों का रूट डायवर्ट रहा।

जिन सड़कों से वाहन गुजारे, उनका निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से यात्रियों को धूल फांकनी पड़ी। कार्यक्रम स्थल टाउन एरिया ग्राउंड हाईवे से सटा है।

इसी के चलते दून से आने वाले वाहनों को लांघा रोड, बरोटीवाला चौक होते हुए विकासनगर भेजा गया, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल से आने वाले वाहनों को वाया धर्मावाला दून भेजा गया।

हालांकि अन्य सड़कों की स्थिति ठीक होने के कारण यात्रियों को कुछ राहत मिली, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें भी अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed