{"_id":"9365185d16f1851256eba9b7a018beff","slug":"narendra-modi-rally-in-parade-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की जनता एकबार हमें भी मौका देः मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की जनता एकबार हमें भी मौका देः मोदी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Dec 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में आयाजित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को याद किया। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता एकबार हमें भी मौका दे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ ने भाजपा का साथ दिया
मोदी के कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने एक साथ उत्तराखंड, झारखंड व छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्य को बनाया। इनमें से केवल छत्तीसगढ़ ने भाजपा का साथ दिया। इसलिए वह विकास के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
विज्ञापन
उत्तराखंड और झारखंड ने भाजपा पर भरोसा नहीं जताया, जिस कारण इन दोनों राज्यों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। मोदी ने लोगों से गुजारिश की कि अबकी बार अगर भाजपा को मौका दिया जाएगा तो तस्वीर कुछ और होगी।
पढ़ें, 'देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा मोदी का डंका'
इसके साथ ही उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभी चुनाव नतीजों पर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई तले दबते जा रहे हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।