{"_id":"c33ed833450f55593628682e08bcaebc","slug":"narendra-modi-rally-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Dec 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विचारों से युवाओं को लुभाने के लिए भाजपा ने ‘युवा प्लान’ तैयार किया है। इसके लिए युवा पूर्व छात्र नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
कॉलेजों के युवाओं को लुभाने का प्रयास
मोदी की रैली में आने का न्यौता पत्र भी युवाओं पर फोकस करते हुए अलग से छपवाया गया है। नरेंद्र मोदी की रैली दून में 15 दिसंबर को आयोजित होगी।
रैली में जहां समाज के बुजुर्ग वर्ग पर फोकस किया जा रहा है तो दूसरी ओर दून के कालेजों के युवाओं को लुभाने का भी विशेष प्रयास किया जा रहा है।
हर छात्र को निमंत्रण
पार्टी ने पूर्व छात्र नेता आदित्य चौहान, जितेंद्र रावत मोनी, रंजीत भंडार और विशाल गुप्ता की टीम गठित की है। यह सभी मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रोफेशनल और डिग्री कालेजों में जाकर हर छात्र को एक निमंत्रण देंगे। निमंत्रण पत्र आवंटन के लिए पूरी युवा टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन
पार्टी का इसके पीछे तर्क यह भी है कि चूंकि इन छात्र नेताओं की छात्रों के बीच अच्छी पैठ है, इसलिए युवाओं को मोदी की रैली तक लाना ज्यादा आसान होगा। कोर टीम के कुछ सदस्यों को फेसबुक व दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से भी न्यौता भेजने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मोदी के लेक्चर का वास्ता
युवा टीम के मुताबिक छात्र निमंत्रण पत्र पर विशेषतौर पर नरेंद्र मोदी की ओर से विभिन्न शिक्षा संस्थानों में दिए गए लेक्चर को आधार बनाया गया है।
इन लेक्चर में नरेंद्र मोदी की युवा सोच को पहलू मानते हुए दून के कालेज छात्रों से अपील की जाएगी। पार्टी का मकसद है कि आज का फेसबुकिया किस्म युवा नरेंद्र मोदी के विचारों को जानकार अपना फैसला खुद ले।