फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi on social media before dehradun rally

रैली से पहले वर्चुअल वर्ल्ड में मोदी का करिश्मा

Fri, 13 Dec 2013 08:39 PM IST
अरुणेश/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Dec 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
narendra modi on social media before dehradun rally

भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सक्रिय दिखने वाले नेताओं में से एक हैं। वर्चुअल वर्ल्ड में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस काफी कमजोर है।

विज्ञापन


हर गतिविधि पर नजर
मोदी चुनाव प्रचार में इसका बखूबी इस्तेमाल भी कर रहे है, जिसका नतीजा है कि युवा वर्ग उनके ट्वीट से लेकर इंटरनेट पर मोदी से संबंधित हर गतिविधि पर नजर रखता है। युवा वोटरों में मोदी के प्रति आकर्षण के साथ दिलचस्पी बढ़ी है।
विज्ञापन


चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कामयाबी के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को पहली बार देहरादून के सार्वजनिक मंच से संबोधन करेंगे।

इंटरनेट पर मोदी की टीम रैली से पहले सस्पेंस की स्थिति बनाए हुए है कि आखिर वह रैली में किस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरेंगे। ट्विटर पर उनके फॉलोअर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से एक आईटी प्रकोष्ठ
युवा मानते हैं कि इंटरनेट के जरिए मोदी अपने विरोधियों पर हमला करते है और इसी की मदद से वो विरोधियों को जवाब देते रहे हैं।

मोदी का अलग से एक आईटी प्रकोष्ठ है जो इस काम में चौबीस घंटे सक्रिय रहता है। मोदी की रैलियों से पहले उसको लेकर इंटरनेट में छा जाने की उनकी कोशिश करते हैं।

कांग्रेस इसमें काफी कमजोर
यह तरीका भीड़ जुटाने में कामयाब हो रहा है, जबकि कांग्रेस इसमें काफी कमजोर है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी सीमित उपस्थिति की वजह से कांग्रेस मोदी के मुकाबले कमजोर पड़ती नजर आ रही है। देहरादून में मोदी की रैली का लाइव दिखाने के लिए जोरदार व्यवस्था है।


बीजीपी आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव तलवार ने बताया कि नरेंद्र मोदी रैली को लेकर साइबर वर्ल्ड में तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

फेसबुक पर विशेष पेज है जिसको लगातार हिट्स मिल रही हैं। मोदी के भाषण की आनलाइन स्क्रीनिंग के लिए हमने व्यवस्था कर रखी है, जिसे 47 देशों में एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed