फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi in america

अमेरिका में मोदी की घोषणा करेगी उत्तराखंड पर असर

Tue, 30 Sep 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Sep 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
narendra modi in america

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेडिसन स्क्वायर गार्डन पर परदेसियों को लुभाने के लिए की गई वीजा ऑन अराइवल (वीओए) घोषणा अमली जामा पहन लेती है तो इससे उत्तराखंड पर खासा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


जी हां, इससे उत्तराखंड पहुंचने वाले 5 हजार से अधिक अमेरिकी पर्यटकों को लाभ पहुंचेगा। यह वीजा 30 दिन के लिए दिए जाने की योजना पर चार साल से कवायद चल रही है। इससे यहां मित्रों से मिलने, घूमने, साइट सीइंग या किसी अन्य कार्य से आने वाले पर्यटकों को फायदा होगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान में हर साल 10 लाख के आस-पास यूएस पर्यटक पहुंचते हैं, जिनमें से तकरीबन 5 हजार के तकरीबन उत्तराखंड आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी योगेश सिंह गंगवार के मुताबिक अगर मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाए और कुल विदेशी नागरिकों की बात की जाए तो 25 हजार से अधिक विदेशी नागरिक तो हर साल सिर्फ हरिद्वार में कदम धरते हैं।

यूएसए में रह रहीं किरण इस घोषणा को बेहतर कदम बताती हैं। उनके मुताबिक इससे अमेरिकी नागरिकता ग्रहण कर चुके भारतीय मूल के निवासियों को बहुत सुविधा होगी।

अभी इन 11 जगहों के नागरिकों को यह सुविधा

narendra modi in america

जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, फिनलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, लाओस, म्यांमार, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया

एनआरआई को मिलेगा मशक्कत से छुटकारा
मेडिसन स्क्वायर गार्डन पर मोदी की ट्रेवल, वीजा नियमों में ढील दिए जाने, भारतीय मूल के नागरिकों के लिए लाइफ टाइम वीजा की घोषणाओं को एनआरआई बेहतर मानते हैं। लंदन में रह रहीं डा. अनुपमा के अनुसार इससे वीजा के लिए होने वाली मशक्कत से छुटकारा मिल जाएगा।

अभी यह है पुलिस स्टेशन रिपोर्ट की बाध्यता
लंबी अवधि के लिए हिंदुस्तान में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने की बाध्यता समाप्त करने की भी बात मोदी ने कही।

एलआईयू सूत्रों के अनुसार अभी पाकिस्तान से आने वालों को 24 घंटे, जबकि अन्य देशों के नागरिकों को 14 दिन में करनी होती है पुलिस स्टेशन में रिपोर्टिंग करनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed