{"_id":"7be554f728cd8864e7e787b3ec024508","slug":"narendra-modi-dehradun-rally-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नमो-नमो के लिए मुस्लिमों का मान-मनौव्वल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नमो-नमो के लिए मुस्लिमों का मान-मनौव्वल'
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देहरादून में 15 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए हरिद्वार के मुस्लिमों पर डोरे डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा संगठन की कोशिश है कि रैली में हरिद्वार से मुस्लिमों की बड़ी संख्या ले जाई जाए। इसके लिए बाबरी मस्जिद मामले के पैरोकार मुहम्मद हाशिम अंसारी का हवाला देते हुए पासा फेंका गया है।
विज्ञापन
मुसलमानों के समर्थन की जरूरत
रैली की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सांसद राधा मोहन सिंह ने बुधवार को पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने अयोध्या में बाबरी मजिस्द के पैरोकार मुहम्मद हाशिम अंसारी के एक बयान की प्रतियां बंटवाई। बाद में मीडिया को भी बयान की प्रतियां दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के मुताबिक मुहम्मद हासिम अंसारी ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए मुसलमानों के समर्थन की जरूरत है और कांग्रेस मुस्लिमों में मोदी के नाम का भय पैदा कर रही है।
मुस्लिमों में स्वीकार्यता का संदेश
हाशिम के नाम की यह पूरी कवायद हरिद्वार जिले के मुस्लिमों को भाजपा के करीब लाने की है। देहरादून में मोदी की रैली में भाजपा का जोर है कि मुस्लिमों की अच्छी-खासी तादाद दिखाकर मोदी की मुस्लिमों में स्वीकार्यता का संदेश दिया जा सके।
हरिद्वार जिले में काफी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। नजदीक होने के चलते यहां से मुस्लिमों को देहरादून तक ले जाना भी आसान रहेगा।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हरिद्वार जिले में कई जगहों पर मोदी रथयात्रा का मुस्लिमों ने स्वागत किया है। रैली की तैयारियों में कई मुस्लिम जी-जान से जुटे हैं।