फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi become prime minister

इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय

Tue, 14 Jan 2014 09:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
narendra modi become prime minister

देहरादून में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने युवाओं में मोदी के प्रति जोश भरने का काम किया।

विज्ञापन


देश में सबसे बड़ी शक्ति यूथ
भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ठाकुर ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने का इस बार का मिशन आज तक का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। अनुराग ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि देश में सबसे बड़ी शक्ति यूथ है।

पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'
विज्ञापन


और, यह यूथ अब भाजपा के साथ है। इसलिए अब मोदी का पीएम बनना तय है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य के युवा यह प्रण कर लें कि वोट डालने जरूर जाना है और वोट भी भाजपा को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस बार कोई ताकत भाजपा को केंद्र में सत्तासीन होने से नहीं रोक सकती। सम्मेलन में भाजयुमो के यूथ फॉर मोदी, मोदी फॉर नेशन स्मारिका का विमोचन भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने किया।

पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा

युवा नीति को लेकर भी सम्मेलन में प्रस्ताव पास हुआ। सम्मेलन में की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने की।

राष्ट्रीय मंत्री विनोद कंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, मनबीर सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, मनोज जखमोला, दीपक उनियाल, शंकर कोरंगा, अमित डबराल, आशील थपलियाल समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


संवाद प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित
भाजपा संवाद प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश संयोजक प्रियांक बड़थ्वाल ने बताया कि मयंक कौशल व जगत प्रसाद बड़थ्वाल को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है।

पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'

डीएस भंडारी, दिनेश थपलियाल, सुनील जोशी, प्रकाश सती, दुर्गादत्त नौटियाल, आलोक भट्ट, नीरज नेगी, मंजुल रावत को प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिलों के संयोजक भी नियुक्त किए गए है।

महिला सम्मान रैली 30 जनवरी को

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने बताया कि आगामी तीस जनवरी को देहरादून में विशाल महिला सम्मान रैली का आयोजन होगा।

पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

राष्ट्रीय अध्यक्ष सरो पांडे के आदेश पर आगामी लोकसभा चुनाव में महिला से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। तीस जनवरी को होने वाली यह रैली देहरादून से शुरू होकर सभी जिलों से गुजरती हुई ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed