फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi and sonia will come uttarakhand

उत्तराखंड में स्टारवार के लिए मोदी तैयार, सोनिया बीमार

Mon, 21 Apr 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/ दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/ दिल्ली Updated Mon, 21 Apr 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
narendra modi and sonia will come uttarakhand

चुनावी रणभूमि में चल रही स्टारवार में मोदी की मांग बढ़ रही है, उत्तराखंड में उनकी चार रैलियां तय होने के बावजूद ‘एक और’ की गुहार की जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सोनिया की सेहत के ऐन वक्त दगा देने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है। अभी यहां सोनिया और राहुल की रैलियां तय तक नहीं हुईं हैं।

प्रदेश कांग्रेस के नेता यह कहकर तसल्ली दिला रहे हैं कि उत्तराखंड में चुनाव दूर हैं, इसलिए यहां के प्रचार पर फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

24 को तय होगा सोनिया, राहुल की रैलियां का खाका

narendra modi and sonia will come uttarakhand

पहले से ही सत्ता विरोधी माहौल का सामना कर रही कांग्रेस की परेशानी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अचानक बीमार हो जाने से और बढ़ गई है।

सोनिया के खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यक्रम पर असर पड़ना शुरू हो गया है। रविवार को अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को अपना महाराष्ट्र दौरा रद्द करना पड़ा।

उनकी जगह महाराष्ट्र गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को रविवार को ही सोनिया के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने का कार्यक्रम टालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 अप्रैल के बाद गति पकड़ेगा कांग्रेस का प्रचार

narendra modi and sonia will come uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के मुताबिक प्रदेश में पार्टी का प्रचार 24 अप्रैल के बाद और गति पकड़ेगा।

स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम और प्रचार की रणनीति को लेकर बैठक बुलाई गई है। 24 की बैठक में तय होगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी की रैलियां कब और कहां होनी हैं।

उत्तराखंड में सात मई को वोटिंग है, इसलिए कहा जा रहा है कि सोनिया की फिलहाल अस्वस्थता का यहां खास फर्क नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस हालांकि सोनिया के स्वास्थ्य के संबंध में अधिक जानकारी देने से इंकार कर रही है। मगर पार्टी के कई नेता मानते हैं कि चरम पर पहुंचे चुनाव प्रचार के दौरान उनका बीमार होना नई परेशानी पैदा कर रहा है।

विज्ञापन

ज्यादा मांग सोनिया की

narendra modi and sonia will come uttarakhand

उल्लेखनीय है कि भले ही राहुल अघोषित रूप से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, मगर बतौर स्टार प्रचारक अभी भी सबसे ज्यादा मांग सोनिया की ही है।

पार्टी के नेता इस बात से चिंतित हैं कि अगर सोनिया जल्द स्वस्थ न हुईं तो पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यक्रम पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वैसे भी अस्वस्थ होने के कारण सोनिया महाराष्ट्र में रविवार को ही प्रस्तावित धुले, नंदुरबार और मुंबई में चुनावी रैलियों को संबोधित नहीं कर पाईं। सोनिया की भरपाई के लिए पार्टी ने वहां राहुल को भेजा।

इस कारण राहुल को अपना रायबरेली दौरा रद्द करना पड़ा। अगर सोनिया लंबे समय तक बीमार रहती हैं तो कांग्रेस के लिए अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम में व्यापक फेरबदल करना पड़ेगा।

राहुल पर आ सकता है चुनाव प्रचार का दारोमदार

narendra modi and sonia will come uttarakhand

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर सोनिया जल्द स्वस्थ नहीं हुईं तो चुनाव प्रचार का पूरा दारोमदार राहुल गांधी पर आ जाएगा।

इस कारण राहुल के पहले से तय कार्यक्रम में अंतिम समय में फेरबदल करना बेहद मुश्किल होगा। वैसे भी भले ही राहुल अघोषित तौर पर पार्टी और चुनाव प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं।

मगर सच्चाई यह है कि पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार अपने अपने इलाकों में राहुल की बजाय सोनिया की रैलियां करवाना चाहते हैं।

प्रियंका का रायबरेली दौरा भी रद्द
रायबरेली और अमेठी में सोनिया और राहुल के लिए पूरे जोरशोर से प्रचार में जुटीं प्रियंका गांधी ने भी अब सोमवार को रायबरेली में होने वाली अपनी सभाएं रद्द कर दी हैं।

हालांकि इसकी कोई वजह कांग्रेस की ओर से नहीं बताई गई है। प्रियंका सोमवार को रायबरेली के बछड़ावन क्षेत्र में 14 सभाएं करने वाली थीं।

रायबरेली में कांग्रेस नेता केएल शर्मा ने बताया कि अब प्रियंका मंगलवार को आएंगी और हरचंदपुर क्षेत्र में सभाएं करेंगी।

उत्तराखंड में मोदी की चार रैली तय

narendra modi and sonia will come uttarakhand

सोनिया गांधी की अस्वस्थता के चलते जहां कांग्रेस के प्रचार अभियान को झटका लगता दिख रहा है वहीं भाजपा के सितारों का उत्तराखंड में आगमन जल्द होने वाला है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तक सभी नेता एक-एक कर देवभूमि आने वाले हैं। कुछ का समय भी तय हो गया है।

नरेंद्र मोदी की चार रैली फाइलन हो गई है। हालांकि इनकी तारीख अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि ये रैलियां 30 अप्रैल से 4 मई तक हो सकती हैं।

बदलाव नहीं हुआ तो रैलियां श्रीनगर, रुड़की, रुद्रपुर, अल्मोड़ा में होंगी।

राजनाथ सिंह व मनोज तिवारी भी आएंगे उत्तराखंड

narendra modi and sonia will come uttarakhand

फिलहाल मोदी की एक और रैली की डिमांड भेजी गई है। तीस अप्रैल को नितिन गड़करी हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा पांच अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ व हल्द्वानी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी तीन मई को ऋषिकेश, टिहरी संसदीय सीट की देहरादून कैंट विधानसभा सीट के अलावा पंतनगर व रुद्रपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed