फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda raj jat yatra update

नंदा राजजातः आसान नहीं मां के मायके की राह

Wed, 13 Aug 2014 08:49 PM IST
अमर उजाला, नारायणबगड़
अमर उजाला, नारायणबगड़ Updated Wed, 13 Aug 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
nanda raj jat yatra update

मां नंदा के मायके के आखिरी पड़ाव भगोती की राह मुश्किलों से भरी हुई है। कोटी से लेकर भगोती तक जाने वाला सात किमी पैदल रास्ता नहीं बना है।

विज्ञापन


समुद्रतल से करीब 1320 मीटर की ऊंचाई बसा यह गांव पिंडरघाटी के नारायणबगड़ बाजार से करीब आठ किमी की दूरी पर स्थित है। मां नंदा (भगवती) के नाम पर ही इस गांव का नाम भगोती पड़ा था।
विज्ञापन


यह श्रीगुरु पट्टी का मध्य स्थल माना जाता है। भगोती में मां नंदा का प्राचीन मंदिर है। राजजात में यहां गांव के ऊपर छाया चौरणी (छैकुड़ा) में क्षेत्र के कंडवाल गांव और सिलोड़ी गांव से मां नंदा की छंतोली शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से सुसराल विदा होते समय केली बागान में देवी की छंतोली बार-बार मायके की ओर मुड़ती है। केवर गांव में भी देवी की पूजा होती है।

ससुराल के पहले पड़ाव में अव्यवस्थाएं

nanda raj jat yatra update

थराली। कुलसारी मां श्रीनंदा के ससुराल क्षेत्र का पहला पड़ाव है। यहां नंदा की पूजा काली रूप में होती है। राजजात के पहुंचने पर पूजा-अर्चना के साथ श्रीयंत्र को खोला जाता है। यहां 50 से अधिक छतोलियां शामिल होती हैं।

23 अगस्त को जब मां श्रीनंदा की छंतोली अपनी सुसराल के कुलसारी पड़ाव पर पहुंचेगी, तो उसे अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ेगा।

मंदिर से लेकर बाजार तक सफाई नहीं हुई है। नालियां कीचड़ से सनी हैं। मंदिर में रंग-रोगन तो दूर, सफेदी तक नहीं हुई है।

डीएम ने ली तैयारियों की जानकारी

nanda raj jat yatra update

वाण/देवाल। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन की अध्यक्षता में श्रीनंदा राजजात के अंतिम बस्ती पड़ाव वाण में हुई बैठक में निर्जन पड़ावों की स्थिति और वहां की तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम से नोडल और पड़ाव अधिकारियों से कार्यो की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

पूर्ति विभाग और सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों ने बताया कि निर्जन पड़ावों पर राशन पहुंचाने और शौचालय निर्माण में एक सप्ताह समय लग जाएगा। बैठक में सीएमओ डा. अजीत गैरोला ने बताया कि निर्जन पड़ावों पर 5 सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। वाण और वैदनी में यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजजात के सफल संचालन के लिए एसडीआरएफ के 150, आईटीबीपी के 135, पीएससी की एक प्लाटून और जिले की रेगुलर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed