फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda raj jat yatra third day

नंदा राजजातः मायका छोड़ ससुराल के लिए बढ़ी भगोती

Wed, 20 Aug 2014 11:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Aug 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
nanda raj jat yatra third day

उच्च हिमालयी क्षेत्र में साधनारत शिव से मिलन के लिए प्रस्थान करती पार्वती स्वरूपा नंदा ने यात्रा के तीसरे दिन नौटी से आगे कदम बढ़ा लिया।

विज्ञापन


मायके की सुध समेटकर ससुराल शिवधाम की ओर बढ़ती नंदा की छंतोली (श्रीनंदा राजजात) देर शाम राजकुंवरों के गांव कांसुवा पहुंच गई। नौटी से करीब दस किमी के सफर में नंदा पहले नौटी के पास रामेश्वर शिवालय में हजारों भक्तों की मौजूदगी में पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां से आगे बढ़ते हुए नंदा ने बैनोली में अपने भाई लाटू और पुत्र गणेश से भेंट की और आगे बढ़ गईं। गांव से थोड़ा पहले देवलधार में देवल गांव की छंतोली भी यात्रा में शामिल हुईं। बैनोली के बाद नौना की छंतोली पैंया गांव में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों के साथ साझा किया दुख-दर्द

nanda raj jat yatra third day

देर शाम राजकुंवरों के गांव कांसुवा में पहुंची यात्रा का भरपूर स्वागत हुआ। राज छंतोली के स्वागत के लिए गांव के राजकुंवर गांव से धार तक आए हुए थे।

दस किमी के सफर में नंदा ने अपने मैतियों (मायके) के दुख-दर्द को साझा किया। सफर के दौरान नंदा का बैनोली, ऐरोली, मलेठी, पैंया, नौना आदि गांवों ने भव्य स्वागत किया।

नंदा की यह यात्रा कांसुवा के लिए सुबह नौटी से चली जिसमें पांच हजार से अधिक यात्री शामिल थे। नंदा इससे पहले नौटी से ईड़ा-बधाणी के लिए गई थी और फिर नौटी लौट आई थीं।

हर गांव में भीगे नयनों से विदा हुई नंदा

nanda raj jat yatra third day

बुधवार को नंदा की यह यात्रा मैतियों से बिछुड़ने के अथाह दुख से लबरेज रही। पूरे नौटी ने गांव की सीमा तक नंदा को साथ देकर भीगे नयनों से विदा किया। हर गांव की यही स्थिति रही।

नंदा के स्वागत में लोग गांव की सीमा तक पहुंचते और फिर गांव की सीमा तक ही उसे विदा भी करते रहे। नंदा के साथ चल रहे यात्रियों को कांसुवा में तीसरा पड़ाव मिला।

बृहस्पतिवार को नंदा यहां से करीब दस किमी का सफर तय कर सेम गांव पहुंचेंगी। इस दौरान चांदपुर गढ़ी (गढ़वाल की स्थापना करने वाले गढ़ नरेशों के स्थान) में नंदा की विशेष पूजा भी होगी।

तरुण विजय ने राष्ट्रपति के लिए लिया प्रसाद

nanda raj jat yatra third day

नौटी। राज्यसभा सदस्य व भाजपा नेता तरुण विजय ने नंदा राजजात यात्रा में भाग लिया और नौटी में पूजा अर्चना की।

नौटी में छंतोली का विशेष पूजन कर पुजारी से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के लिए विशेष प्रसाद लिया जो कि बाद में दिल्ली जाकर उन्हें दिया जाएगा।

तरुण विजय ने इस अवसर पर मौजूद लोगो को बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली देहरादून के बीच चलने वाली एसी स्पेशन का नाम नंदा देवी एक्सप्रेस रखा है।

कुरुर में तरुण विजय ने मां नंदा देवी की डोली का पूजन किया और डोली को भक्तों के साथ लेकर चले।

बदइंतजामी पर भड़के राजजात यात्री

nanda raj jat yatra third day

कांसुवा। देर शाम को नंदा राजजात में शामिल यात्रियों ने पड़ाव पर बदइंतजामी को लेकर खूब हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट के सामने शासन और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।

यात्रियों का कहना था कि पड़ाव पर उनके सोने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां पहले ही 80 पुलिस के जवान तैनात थे जबकि यात्रा में 90 और पहुंचे हैं। जितने भी टेंट लगे हैं, उन पर पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के लोगों का कब्जा है।

यात्रियों ने व्यवस्था न होने की स्थिति में रात को जागरण न होने और जागरण स्थल पर ही रात बिताने की चेतावनी भी दी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed