फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda raj jat yatra in hilly area

नंदा राजजात: नंदा के भक्तों की होगी परीक्षा

Fri, 29 Aug 2014 10:10 PM IST
बाण से सुधाकर भट्ट
बाण से सुधाकर भट्ट Updated Fri, 29 Aug 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
nanda raj jat yatra in hilly area

मां नंदा की मायके से ससुराल यानी कैलास के लिए विदाई की यात्रा (राजजात) शुक्रवार को 12वें दिन मुंदोली से वाण गांव पहुंची। यात्रा का यह अंतिम आबाद पड़ाव होने के साथ-साथ नंदा के धर्मभाई लाटू का गांव भी है।

विज्ञापन


यहां से आगे उच्च हिमालयी क्षेत्र होमकुंड तक यात्रा के सभी पड़ाव निर्जन हैं। शनिवार सुबह यात्रा वाण से अगले पड़ाव गैरोली पातल के लिए निकलेगी, जो करीब 8 किमी दूर है। सीधी खड़ी चढ़ाई अब नंदा के भक्तों की परीक्षा लेगी। मान्यता है कि वाण से लाटू देवता यात्रा की अगुवाई करते हैं।
विज्ञापन


लाटू का गांव वाण शुक्रवार को 14 साल बाद देव मिलन का साक्षी बना। भगवती नंदा की डोली के साथ-साथ कुमाऊं और गढ़वाल के तमाम देवी-देवताओं की छंतोलियों और निशान ने यहां डेरा डाला। लाटू देवता के मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरोली में खुले आसमान के नीचे विश्राम करेगी नंदा

nanda raj jat yatra in hilly area

मुंदोली से सुबह दस बजे भगवती नंदा वाण के लिए रवाना हुईं। बीच में हिमालयी क्षेत्र की संकरी घाटियों के बीच से होते हुए नंदा ने पुराने और पारंपरिक रास्ते से ही सफर तय किया। सवा चार बजे नंदा वाण गांव पहुंचीं, तो पूरी घाटी ढोल-दमाऊं और शंख की ध्वनि से गूंज उठी।

वाण से यात्रा अब अपने दूसरे ही रूप में आगे बढ़ेगी। करीब ढाई हजार मीटर की ऊंचाई पर बसे इस गांव के बाद यात्रा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाएगी। यहां से रहस्य, रोमांच की एक नई दुनिया भी शुरू हो रही है। मां नंदा अब हिमालय के उस क्षेत्र की ओर निकलेंगी, जो आध्यात्मिक शक्ति के साथ ही खतरों से जूझने के लिए नंदा के भक्तों को तैयार करता है।

शनिवार को मां नंदा यात्रा के पहले निर्जन पड़ाव गैरोली पातल में खुले आसमान के नीचे विश्राम करेंगी। यहां नंदा के भक्त पूरी रात देवी का जागरण करते हैं। गैरोली पातल का भी इस यात्रा में विशेष महत्व है। मान्यता है कि यहां पर मां नंदा ने राक्षसों का वध किया था।

वाण का है खास महत्व

nanda raj jat yatra in hilly area

नंदा की राजजात में वाण गांव का विशेष महत्व है। यह यात्रा का अंतिम बस्ती पड़ाव है। यहां से यात्रा निर्जन पड़ावों के लिए शुरू हो जाती है। गांव में करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। इस गांव का भूम्याल देवता लाटू है।

लाटू मंदिर के कपाट वर्षभर में एक बार ही खुलते हैं। मान्यता है कि लाटू मंदिर के अंदर हीरा-मोती हो सकते हैं जिनकी चमक से आंखों की रोशनी जा सकती है या फिर जहरीले नाग हो सकते हैं।

इसलिए पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर पूजा करता है। इस मंदिर में महिलाओं का जाना वर्जित है। श्रद्धालु भी दस मीटर दूरी से दर्शन करते हैं।

वाण में एशिया का सबसे बड़ा पेड़
लाटू देवता के मंदिर में सुराई का पेड़ एशिया का सबसे बड़ा और पुराना पेड़ है। इस पेड़ का व्यास 15 मीटर से अधिक है। पेड़ की पत्तियों को यहां पहुंचने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

लाटू को बनाया था धर्मभाई

nanda raj jat yatra in hilly area

लाटू देवता को लेकर मान्यता है कि एक समय कन्नोज से नंदा भक्त एक ब्राह्मण हिमालय यात्रा के दौरान वाण पहुंचा था। इस दौरान उसे प्यास लगी। उसने एक महिला से पानी मांगा, तो महिला ने समीप रखे दो बर्तनों की तरफ इशारा किया।

इन बर्तनों में एक में पानी और दूसरे में छंग (म‌द‌िरा) था, लेकिन उसने भूलवश छंग पी ली। उसे इसका बोध हुआ तो, उसने अपने दांतों से अपनी जीभ काट ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

कहा जाता है कि ग्रामीणों ने उसका शव एक ऊंचे स्थान पर रख दिया और उसके क्रियाकर्म की तैयारी करने लगे। जब वह लौटे, तो शव वहां से गायब था।

मान्यता यह भी है कि नंदा देवी उसकी आत्मा को हिमालय ले गईं और उसे अपना धर्म भाई बनाया। उसने नंदा को वचन दिया कि वह वाण गांव से उसकी हिमालय यात्रा की अगुवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed