फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nanda Gaura Yojana Application made last year under Nanda Gaura Yojana has not been paid yet Uttarakhand

Haridwar: नंदा गौरा योजना...पांच हजार को ‘प्रोत्साहन’ का इंतजार, फिर भी नए आवेदन मांग रही सरकार

Mon, 20 Nov 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Nov 2023 03:06 PM IST
सार

नंदा गौरा योजना में इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। योजना के तहत सरकार की ओर से बेटी के जन्म और इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

विज्ञापन
Nanda Gaura Yojana Application made last year under Nanda Gaura Yojana has not been paid yet Uttarakhand
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदा गौरा योजना के तहत करीब पांच हजार बेटियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से योजना में फिर से आवेदन मांग लिए गए हैं। इससे अभिभावकों में असमंजस की की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

योजना के तहत सरकार की ओर से बेटी के जन्म और इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से आवेदन मांग लिए हैं, जबकि पिछले साल आवेदन करने वाली बेटियों को अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बेटियां और उनके परिजन बेसब्री से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में नए पात्र भी सोच रहे हैं कि वह फार्म भरें या नहीं। क्योंकि, जब पहले वालों की ही प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है तो उनका नंबर तो न जाने कब आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1253 नवजात बेटियों के परिजनों और इंटर पास करने वाली 4051 कन्याओं ने आवेदन किए थे। कुल 5304 बेटियों को सहायता राशि के आवेदन स्वीकृत किए गए थे। नई जन्म लेनी वाली बेटियों को 13783000 और इंटर पास करने वाली लड़कियों को 206601000 रुपये की धनराशि दी जानी है। दोनों मिलाकर सरकार को योजना का लाभ देने के लिए 220384000 का बजट जारी करना है।

आवेदन करने वाली कन्याएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, पर प्रोत्साहन राशि के लिए उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं, अब दूसरे वित्तीय वर्ष के लिए विभाग ने आवेदन जमा करवाने शुरू कर दिए हैं। 
 

यह है योजना

उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटियों के जन्म और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कन्याओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें नई जन्मी बेटियों को 11 हजार रुपये और इंटर पास करने पर 51 हजार रुपये की राशि एकमुश्त दी जाती है।

योजना के लाभार्थियों को निदेशालय स्तर से पैसा जारी होना। इसमें लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं होने से पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। इस संबंध में निदेशालय स्तर पर बात करने के साथ ही पत्राचार भी किया जाएगा, ताकि लाभार्थी बेटियों को योजना का पैसा मिल सके। - सुलेखा सहगल, डीपीओ, हरिद्वार

30 तक ऑनलाइन जमा होंगे फार्म

नंदा गौरा योजना में इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। पात्र व्यक्ति www.nandagaurauk.in पर फार्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया

आवेदन के लिए यह दस्तावेज जरूरी

इंटर पास और बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है। आवेदन के साथ इनका प्रमाणपत्र जमा करना होगा। बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता का पैन कार्ड आदि होने चाहिए। इंटर पास के बाद उच्च शिक्षा के दाखिले के पूर्ण अभिलेखों की प्रति देनी होगी। परिवार की केवल दो बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed