फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया

Mon, 20 Nov 2023 07:16 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Nov 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse UP Ashok reached in brother search sister told him to come home only with brother
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

उत्तरप्रदेश के मोतीपुर कला गांव के छह लोग सुरंग में फंसे हुए हैं। हादसा हुए आठ दिन का समय बीत चुका है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं परिजनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है और वह सिलक्यारा पहुंचने लगे हैं। रविवार को मोतीपुर से कई लोग सिलक्यारा पहुंचे।

मोतीपुर कला से सिलक्यारा आए लोगों में अशोक चौधरी भी शामिल है। अशोक ने बताया कि उनका बड़ा भाई संतोष चौधरी भी सुरंग में फंसे लोगों में शामिल है। वह भाई को हौसला देने के लिए यहां आया है। उसकी बड़ी बहन ने भी कहा है कि भाई को लेकर ही घर आना।

अशोक ने बताया कि उनके बड़े भाई संतोष चार महीने पहले ही गांव के कुछ अन्य युवाओं के साथ काम के सिलसिले में यहां आए थे। परिवार के लोगों को जब से हादसे की सूचना मिली है, तभी से सभी परेशान हैं। पूरा परिवार सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

Uttarkashi Tunnel Collapse UP Ashok reached in brother search sister told him to come home only with brother
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गयी मशीन के पार्ट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। - फोटो : amar ujala

बताया कि संतोष रक्षाबंधन पर भी घर नहीं आए थे। सुरंग में फंसे होने के कारण वह भाईदूज पर भी घर नहीं आ पाए थे, ऐसे बड़ी बहन लक्ष्मी उन्हें सबसे ज्यादा याद कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि भाई को लेकर ही आना। अशोक ने कहा कि जब तक भाई सुरंग से बाहर नहीं निकलेगा, तब तक यही रुकूंगा।

Uttarkashi Tunnel Collapse UP Ashok reached in brother search sister told him to come home only with brother
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

मोतीपुर कला निवासी गन्नू का छोटा बेटा जयप्रकाश भी सुरंग में फंसा हुआ है। गन्नू ने बताया कि जयप्रकाश से पाइपलाइन से बात हुई है, वह बस यही कह रहा है कि जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी निकाल लो हमें। उसने यह भी पूछा कि अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए बाहर कुछ हो भी रहा है या नहीं। जिस पर पिता गन्नू ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- यह आपदा के साथ लड़ाई है, सब मिलकर जीतेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse UP Ashok reached in brother search sister told him to come home only with brother
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

सुरंग में फंसे लोगों की खोज-खबर के लिए सिलक्यारा पहुंचे मोतीपुर कला के लोगों के साथ गांव के पूर्व पूर्व प्रधान रामजी भी आए हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवक चार महीने पहले ही यहां आए थे। किसे पता था कि इस हादसे में उनका जीवन संकट में पड़ जाएगा।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse UP Ashok reached in brother search sister told him to come home only with brother
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ने सुरंग में फंसे युवकों के परिवार की मदद के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत अरुण कुमार मिश्रा को राज्य समन्वयक बनाकर भेजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed