{"_id":"ba7e00b1c25d0a2bd1955382bbc84ad5","slug":"nanda-devi-rajjat-yatra-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी राजजात यात्रा पर जाएंगे सीमित यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी राजजात यात्रा पर जाएंगे सीमित यात्री
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 May 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा देवी राजजात तैयारी पर बुधवार को सचिवावलय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा तैयारी को तीस जून से पहले हर हाल में पूरा कर लेना तय किया गया।
विज्ञापन
बुग्याल से आगे सीमित संख्या में जाएंगे यात्री
पहली बार यह भी सामने आया कि चार धाम यात्रा की तर्ज पर इस बार बेदनी बुग्याल से आगे सीमित संख्या में ही यात्रियों को जाने दिया जाएगा।
इस बार की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी संभले हुए नजर आए। पर इतना भी साफ हुआ कि यात्रा की तैयारी अब जाकर शुरू होगी।
तैयारी पर नजर रखने के लिए कर्णप्रयाग विधायक और उपसभापति एके मैखुरी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का गठन भी किया गया।
करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में ज्यादा समय सड़कों पर बातचीत में ही बीता।
सुधार कार्य को दो भागों में बांटने का निर्देश
बताया गया कि मुख्य मोटरमार्गो के अलावा पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हैं और उनको सुधारा जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सड़क और पैदल मार्ग के सुधार कार्य को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
तय किया गया कि अधिकतर मार्गों का सुधार 15 जून तक कर लिया जाएगा। बाकी बचे हुए काम को हर हालत में 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
उच्च हिमालयी यात्रा क्षेत्र में जाने वाली इस यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या भी सीमित रखने का फैसला किया गया।
यह संख्या कितनी होगी अभी इस पर पर्यावरणविदों से लेकर यात्रा में शामिल संस्थाओं और अन्य संबंधित पक्षों की राय ली जाएगी।
यह तय किया गया कि यात्रा मार्ग के पड़ाव वाण तक कोई भी जा सकेगा और इसके बाद बेदनी बुग्याल से स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसरो की मदद लेने का फैसला
यात्रा में अभी रहने, खाने, संचार आदि की व्यवस्था भी होनी बाकी है। इस पर हुई बातचीत में पुलिस विभाग को संचार की व्यवस्था इसरो और अन्य एजेंसियों की मदद से जुटाने का फैसला किया गया।
12 मई को सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारी पर पहली बैठक हुई थी और उसमें तैयारी पर आधी अधूरी जानकारी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
बैठक में यात्रा क्षेत्र से संबंधित विधायक, भाजपा सांसद तरूण विजय, नेता प्रतिपक्ष अजय भट़्ट के अलावा और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस बार यात्रा को शोकेस करने से बचने की है कोशिश
जून की आपदा से पहले नंदा देवी राजजात यात्रा को शो केस करने की तैयारी की जा रही थी। अगस्त में यात्रा स्थगित होने से पहले यात्रा को लाइव टेलीकास्ट तक करने केदावे थे।
पर इस बार इस मामले को लेकर बात ही नही हो रही है। संचार नेटवर्क को लेकर भी अब सेटेलाइट फोन पर ज्यादा भरोसा है।
मौसम के बिगड़े पर सुरक्षा का अह्म सवाल है जिसका हल होना बाकी है। बेदनी बुग्याल के बाद यात्रा रुपकुंड, भ्रगवान बासा, शिलासमुद्र आदि उच्च स्थानों पर पहुंचती है।
क्रियान्वयन समिति अब लगातार यात्रा की तैयारी पर निगाह रखेगी। स्थलीय परीक्षण पर जोर रहेगा और जो भी कमी दिखाई देगी, उसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। जो समय बचा है उसमें यात्रा की तैयारी फूल प्रूफ करने की कोशिश की जाएगी। आज की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण रही कि तैयारी का एक खाका उभर कर सामने आ पाया।
-एके मैखुरी, यात्रा तैयारी कियान्वयन समिति अध्यक्ष