फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda devi raj jat yatra update

नंदा राजजात यात्रा से पहले खुली मुसीबतों की पोल

Mon, 11 Aug 2014 08:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
nanda devi raj jat yatra update

पिछले एक साल से चल रही नंदा राज जात की तैयारी पर अब आखिरी क्षणों में सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


हाल यह है कि यात्रा शुरू होने में कुल दस दिन बाकी है और अभी तक यात्रा मार्ग पर वन विभाग और पेयजल विभाग ने कोई काम ही नहीं किया है।

यह हाल वाण से आगे के करीब 70 किलोमीटर तक के यात्रा मार्ग का है। नंदा देवी जात केयात्रा मार्ग का अधिकतर हिस्सा उच्च हिमालय क्षेत्र का है।

मुसीबतों की भरमार

nanda devi raj jat yatra update

मुसीबत यह है कि यहां मौसम पल-पल बदलता है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग के पूरे एक हिस्से पर जोंकों की भरमार है। ऐसे में बदलते हुए मौसम से जूझने के लिए यात्रियों के रहने और खाने का इंतजाम करना अपने आप में खासी चुनौती है।

वाण से आगे का रास्ता करीब-करीब निर्जन है और यहां पर यात्रियों की संख्या जितनी अधिक होगी, रहने और खाने का इंतजाम उतना ही अधिक मुश्किल होगा।

सूत्रों के मुताबिक इस रूट का हाल ही में एक मात्र निम और अन्य संस्थाओं की टीम ने जायजा लिया। इस टीम ने कम से कम तीन डेंजर जोन चिह्नित किये हैं। ये तीनों डेंजर जोन वाण और होमकुंड के बीच के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरों के गिरने का डर

nanda devi raj jat yatra update

इसमें एक जगह बिना किसी सहारे के करीब तीस मीटर के पैच को पार करना होगा। दूसरे डेंजर जोन में पत्थरों के गिरने का डर है। तीसरे डेंजर जोन में रास्ता बेहद फिसलन वाला है।

हद तो यह है कि न तो अभी यह रास्ता तैयार किया गया है और न ही पेयजल विभाग ने पानी की कोई व्यवस्था की है। इस क्षेत्र में जोंक बहुत है और प्राकृतिक स्रोत का पानी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

यात्रा समिति के अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष एके मैखुरी का कहना है कि यात्रा की तैयारी पर लगातार निगाह रखी जा रही है। कोशिश यह है कि यात्रा के शुरू होने से पहले एक बार पूरी व्यवस्था का जायजा ले लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed