{"_id":"89077358d5837419f7a71eec465720eb","slug":"nanda-devi-express-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा करके दून को भूल गए रेलमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा करके दून को भूल गए रेलमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून स्टेशन से चलने वाली ट्रेन को रेल मंत्री का इंतजार है। मंत्री की घोषणा के मुताबिक रेलवे लिस्ट में ट्रेन का नाम बदला जा चुका है, लेकिन ट्रेन पर अब भी इसका पुराना नाम चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को नाम की उलझन से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद तरुण विजय की मांग पर रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने बीती 14 अगस्त को दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली एसी स्पेशल एक्सप्रेस का नाम नंदा देवी एक्सप्रेस रखने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
गौड़ा ने किया था आने का वादा
मंत्री ने सांसद तरुण विजय की अगुवाई में दिल्ली गए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि वे नामकरण की औपचारिकता पूरी करने खुद दून आएंगे। मगर एक महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद ट्रेन को रेल मंत्री के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
रेलवे टाइम टेबल में ट्रेन का बदला नाम लिखा आ रहा है, जबकि कोच पर ट्रेन का पुराना नाम चल रहा है।
इससे कई बार यात्रियों को ट्रेन समझने में दिक्कत होती है। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि इस बाबत निर्देश नहीं मिले हैं।