फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nand Kishore-reached-Koddan-port-return-country

Dehradun News: वतन वापसी के लिए कोडदान बंदरगाह पहुंच गए नंद किशोर

Thu, 27 Apr 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nand Kishore-reached-Koddan-port-return-country
सूडान में फंसे दून के नंद किशोर के जल्द भारत आने की संभावना है। वह अपने साथियों के साथ खार्तूम से बस के माध्यम से कोडदान बंदरगाह तक पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां से एक जहाज जल्द भारतीयों को लेकर रवाना हो जाएगा। परिजनों का नंद किशोर से लगातार संपर्क हो रहा है।
विज्ञापन




बता दें कि दून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर यादव 20 मार्च को सूडान के खार्तूम में एक केमिकल फैक्टरी में काम करने गए थे। वह लगातार अपने परिजनों से बातचीत करते रहते थे। गृहयुद्ध के बीच अंतिम बार 21 अप्रैल को परिजनों के पास उनका फोन आया था। उन्होंने कहा था कि यहां खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बातचीत के बीच ही उनका फोन कट गया। ऐसे में घरवालों को चिंता होने लगी। उनकी पत्नी ने दो दिन पहले जिलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर अपने पति को वापस लाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

इस मामले में नंद किशोर समेत उत्तराखंड के सात नागरिकों की सूची पुलिस ने भारत सरकार के साथ साझा की थी। नंद किशोर के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार शाम को खार्तूम से निकलकर भारतीय दूतावास पहुंच गए थे। यहां उनका ऑपरेशन कावेरी की टीम से संपर्क भी हुआ। टीम ने उन्हें एक बस के माध्यम से कोडदाम बंदरगाह के लिए रवाना किया था। करीब 16 घंटे के सफर के बाद वह बंदरगाह पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed