{"_id":"5ea1c29e8ebc3e90233f005b","slug":"nanaji-deshmukh-national-gram-gaurav-award-to-khedli-gram-panchayat-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: खेड़ली ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम गौरव पुरस्कार, शुक्रवार को होगी पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: खेड़ली ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम गौरव पुरस्कार, शुक्रवार को होगी पुरस्कारों की घोषणा
Thu, 23 Apr 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के बीच प्रदेश की कुछ पंचायतों के लिए खुश होने का एक सबब भी शुक्रवार का दिन बनेगा। पंचायत मंत्रालय के स्तर से प्रदेश की कुछ पंचायतों को भी इस बार पुरस्कार मिले हैं। पंचायतों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार देने का यह सिलसिला कुछ समय पहले ही पंचायत मंत्रालय ने शुरू किया था।
विज्ञापन
हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ये पुरस्कार पंचायत प्रतिनिधियों को दिए भी जाते हैं। शासन के मुताबिक इस बार केंद्र के स्तर पर होने वाला आयोजन कोविड-19 को देखते हुए आयोजित नहीं किया जा रहा है। इन पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी, लेकिन राज्यों को पुरस्कार हासिल करने वाली पंचायतों के नाम बता दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनके खाते में आए पुरस्कार
1. नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम गौरव पुरस्कार-खेड़ली ग्राम पंचायत, बहादराबाद, हरिद्वार।
-यह पुरस्कार ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए बेहतर काम करने पर राज्य स्तर पर दिया जाता है। सम्मान राशि-दस लाख
2. ग्राम पंचायत विकास योजना - केदारवाला ग्राम पंचायत, विकासनगर
- यह पुरस्कार ग्राम पंचायत के स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए देश की तीन श्रेष्ठ पंचायतों को दिया जाता है। सम्मान राशि-पांच लाख
विज्ञापन
3. बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार- बेलपड़ाव, कोटाबाग, नैनीताल
-ग्राम पंचायत के स्तर पर बच्चों के विकास के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार करने के लिए राज्य के स्तर पर दिया जाता है। सम्मान राशि-पांच लाख
4. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार-राज्य स्तर पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार अभी तक घोषित नहीं किया गया है।