फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Names of famous doctors are on the board, but quacks are doing the treatment

Dehradun News: बोर्ड पर नामी डाॅक्टरों के नाम, इलाज कर रहे झोलाछाप

Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Names of famous doctors are on the board, but quacks are doing the treatment
I
विज्ञापन

IIरुड़की और देहात में अवैध तरीके से चल रहे कई अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग मौन
I
I
I
Iरुड़की और देहात में कई निजी अस्पताल अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों के बाहर बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर नामी डॉक्टरों के नाम लिखे जा रहे हैं लेकिन अंदर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का उपचार कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले दिनों रुड़की और देहात में इन अस्पतालों में गलत उपचार से मरीजों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
I
Iरुड़की और देहात में संचालित हो रहे कई निजी अस्पतालों में डिग्री धारक डॉक्टर नहीं हैं। बिल्डिंग बड़ी बना दी गई और बोर्ड पर नामी व बड़े डॉक्टरों के नाम लिखवा दिए गए हैं। मरीज जब अंदर जाते हैं तो न ही ये डॉक्टर मिलते हैं और न ही कोई सुविधा। कुछ स्थानों पर तो दो कमरों में ही अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इनमें भी झोलाछाप डॉक्टरों ने मरीज भर्ती कर रखे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iपिछले सप्ताह ईदगाह चौक पर एक बड़ी बिल्डिंग में संचालित हो रहे अस्पताल में एक महिला की गलत उपचार से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे सील कर दिया था। यहीं पर एक अस्पताल गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा मंगलौर में भी पिछले सप्ताह एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि बिना डिग्री के डॉक्टर ही उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसके अलावा लंढौरा क्षेत्र में भी पिछले दो महीने में तीन गर्भवतियों की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला कि जहां इन महिलाओं का इलाज हो रहा था वह बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं और इनमें डॉक्टर भी नहीं हैं। ऐसे तमाम मामले सामने आ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग शिकायत मिलने पर इन पर कार्रवाई नहीं करता है। जब कोई घटना हो जताी है जब कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर दी जाती है।

I
I
I
Iरुड़की और देहात में अभियान चलाकर ऐसे अस्पतालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिनमें गड़बड़ी मिलेगी उसे बंद कराया जाएगा। जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।- डॉ. आरके सिंह, सीएमओ, हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article