{"_id":"6aa64d0a4cfc7d6960026658","slug":"fir-registered-against-actress-urmila-sanawar-in-dehradun-accused-of-making-objectionable-remarks-about-minor-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
Sun, 13 Sep 2026 12:46 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
आरोप है कि 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट की।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उर्मिला सनावर के खिलाफ पटेल नगर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता कल्पना त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उनके और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। साथ ही उन्होंने परिवार को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
कल्पना के अनुसार, 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट की।
विज्ञापन
80 के दशक का लुक पाने की होड़: फोटो अपलोड करने से पहले हो जाए सावधान, चेहरा बन सकता है साइबर ठगी का जरिया
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर उर्मिला ने धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया। उर्मिला के समर्थक ने फेसबुक पर उनकी 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके अलावा उनकी मित्र को फोन कर उन्हें और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।