{"_id":"92936c7d3e6f9c2fc94445ee4c00e6a7","slug":"nakraunda-murder-case-people-gave-ultimatum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरौंदा डकैती-हत्याः पुलिस पर होगा हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरौंदा डकैती-हत्याः पुलिस पर होगा हल्ला बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक कृषि अधिकारी के बेटे की हत्या और डकैती के मामले के खुलासे के लिए संघर्ष समिति ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति ने 29 सितंबर से पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन और बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
साथ ही खुखरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर और तीन सुरक्षा कर्मियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा है कि उत्तराखंड को यूपी नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की ओर गठित संषर्घ समिति की बैठक में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के लिए नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से राय मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एक परिवार या मुहल्ले की नहीं है। बाहरी तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति की जरूरत है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
समिति के संयोजक डॉ. एमएस नेगी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह दस लोग गांधी पार्क में एकत्र होंगे। यहां से एक जुलूस के रूप में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान हर शख्स हाथ में काली पट्टी बंधी होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत वार बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रविंद्र गुजरान, दर्शन भारती, सोमेंद्र भारती, पृथ्वीराज चौहान, राहुल पंवार, हेमा पुरोहित, विनोद थापा आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
हत्यारे किए जाएं गिरफ्तार: पिता
बैठक में मौजूद सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र सिंह थपलियाल ने कहा कि वह बस इतना चाहते हैं कि बेटे के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किए जाए। दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए।
फिर अटकी पुलिस की सांस
मुख्यालय के घेराव की घोषणा बाद पुलिस परेशानी बढ़ गई है। बीते रविवार को आंदोलन स्थगित होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। चार दिन के भीतर कामयाबी नहीं मिली तो पुलिस को एक बार फिर फजीहत झेलनी पड़ सकती है।