फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital reached the final on the basis of Bhanu's fast innings

Dehradun News: भानू की ताबड़तोड़ पारी के दम पर फाइनल में पहुंची नैनीताल

Sun, 22 Sep 2024 04:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Nainital reached the final on the basis of Bhanu's fast innings
I
विज्ञापन

II यूपीएल के सातवें दिन भानू प्रताप सिंह की ताबड़तोड़ पारी के दम पर नैनीताल एसजी पाइपर्स फाइनल में पहुंची। ऑलराउंडर भानू ने 28 गेंदों में दो छक्के, तीन चौके के दम पर 40 रन बनाए। गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए उन्होंने चार विकेट चटकाए। इसके दम पर नैनीताल ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को चार विकेट से शिकस्त दी।
I
Iराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में नैनीताल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पिथौरागढ़ के आदित्य नैथानी ने 38 रन बनाए। सन्यम 12 गेंदों में 12 रन, नीरज सिंह राठौर 19 गेंदों में आठ रन पर चलते बने। विशाल कश्यप छह और परमेंद्र चड्ढा नौ रन पर कैच आउट हो गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज हितेश नौला 22 गेंदों में 34 रन पर नाबाद रहे। प्रियांक सिंह तीन गेंदों में सात और सन्नी कश्यप 11 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में आए शिवम गुप्ता छह रन बनाकर नाबाद रहे। पिथौरागढ़ ने आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।
विज्ञापन

I
I
I
Iनैनीताल के निखिल पुंडीर और नवीन कुमार सिंह ने एक-एक विकेट लिया। नैनीताल के अवनीश सुधा और प्रियांशु खंडूरी ने ओपनिंग बल्लेबाजी की। अवनीश ने एक छक्के व दो चौके के साथ 17 गेंद में 20 रन बनाए। प्रियांशु 26 गेंदों में 26 रन बनाकर कैच आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने पिथौरागढ़ के कप्तान आकाश मधवाल की गेंद पर नीरज राठौर को कैच थमाया। तीसरे नबंर पर आए कार्तिक भट्ट भी तीन रन बनाकर लौट गए। भानू प्रताप सिंह ने पारी को संभालते हुए 28 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज हर्ष राणा 22 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रतीक पांडेय चार और राजन चौधरी दो रन पर आउट हुए। आखिर में आए बल्लेबाज आरुष पांच गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भानू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iआज ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के बीच होगा खिताबी मुकाबला
I
Iनैनीताल ने यूपीएल के चार मुकाबलों में से दो को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को नैनीताल का खिताबी मुकाबला ऊधमसिंह नगर के साथ होगा। ऊधमसिंह नगर ने अपने अधिक रन रेट की बदौलत फाइनल में जगह बनाई है।

I
I
I
I
I
Iलोक संस्कृति का लगेगा तड़का
I
I
I
Iखिताबी मुकाबले से पहले आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोक संस्कृति का तड़का लगेगा। लीग के उद्धाटन पर सिनेमा जगत के कलाकारों के आने के बाद से मांग उठ रही थी कि उत्तराखंड के लोक कलाकारों को भी मौका दिया जाए। मामला बिगड़ता देख आयोजकों ने खिताबी मुकाबले से पहले गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंड के प्रसिद्ध बैंड पांडवाज को लाइव प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed