नैनीताल: तीन समलैंगिक किशोरियों में साथ रहने को लेकर हुआ विवाद, एक ने झील में लगाई छलांग
- नैनीताल की दो किशोरियां कर रही थीं भवाली की लड़की के साथ रहने की जिद
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बचाया, तीनों को परिजनों के सुपुर्द किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नैनीताल में ठंडी सड़क पर शनिवार दोपहर तीन किशोरियों के बीच एक साथ रहने को लेकर विवाद हो गया। लेकिन इस दौरान तब हड़कंप मच गया जब एक किशोरी ने अचानक झील में छलांग लगा दी।
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किशोरी को बचाया। पूछताछ में मामला समलैंगिक का निकला। पुलिस ने तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता के मुताबिक चीता पुलिस के जवान शिवराज सिंह राणा को सूचना मिली कि ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास तीन किशोरियां आत्महत्या करने को लेकर बातचीत कर रही हैं।
इस पर चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से कुछ ही समय पहले एक किशोरी झील में कूद गई थी, जिसे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया।
थानाध्यक्ष मेहता ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि तीनों किशोरियां समलैंगिक हैं। इनमें दो नैनीताल और एक भवाली निवासी हैं। किशोरियों ने बताया कि वह तीनों आपस में एक-दूसरे से प्रेम करती हैं।
नैनीताल की दोनों किशोरियों में भवाली की किशोरी के साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। सहमति न बनने पर तीनों ने झील में कूदकर जान देने का फैसला किया और ठंडी सड़क पर आ गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।