फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News Jungle safari hotel and resort full in Dhela Jhirna zone till 10 September

Nainital: 10 सितंबर तक ढेला-झिरना जोन में जंगल सफारी फुल, होटल-रिजॉर्ट में भी हो चुकी एडवांस बुकिंग

Tue, 05 Sep 2023 12:22 PM IST
अलका त्यागी जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल)
जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसके चलते दिल्ली में कुछ पाबंदियां भी लगाई गईं हैं। ऐसे में दिल्ली के पर्यटकों ने रामनगर, नैनीताल सहित अन्य हिल स्टेशन का रुख किया है। रामनगर में 250 से अधिक रिजॉर्ट और होटल हैं।

विज्ञापन
Nainital News Jungle safari hotel and resort full in Dhela Jhirna zone till 10 September
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दिल्ली में 10 सितंबर को हो रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर रामनगर में पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। 10 सितंबर तक रामनगर के रिजॉर्ट-होटल और कॉर्बेट पार्क के ढेला व झिरना जोन में भी जंगल सफारी की बुकिंग फुल हो चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसके चलते दिल्ली में कुछ पाबंदियां भी लगाई गईं हैं। ऐसे में दिल्ली के पर्यटकों ने रामनगर, नैनीताल सहित अन्य हिल स्टेशन का रुख किया है। रामनगर में 250 से अधिक रिजॉर्ट और होटल हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: अक्तूबर से मिल सकती कैशलेस जांच व दवाइयों की सुविधा, तीन लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अधिकतर में दस सितंबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। पर्यटकों का आगमन भी शुरू हो गया है। कॉर्बेट पार्क के ढेला व झिरना जोन में भी जंगल सफारी की बुकिंग फुल हो चुकी है। वर्तमान में ढेला व झिरना जोन में ही जंगल सफारी हो रही है। एक अक्तूबर से बिजरानी और 15 नवंबर से ढिकाला जोन में पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी।

जंगल सफारी के लिए कॉर्बेट की ओर पर्यटकों को रूझान रहता है। कॉर्बेट पार्क के ईको टूरिज्म के रेंजर निर्मला पांडेय ने बताया कि 10 सितंबर तक ढेला व झिरना रेंज की बुकिंग फुल है। जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।

25 दिन बाद फाटो जोन में शुरू हुई सफारी

अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। 25 दिन बाद फाटो जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन 50 जिप्सियों से पर्यटकों ने जंगल सफारी की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि अगस्त में काफी बारिश हुई थी, जिसके चलते पर्यटन जोन में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में 10 अगस्त को पर्यटन जोन को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। बारिश थमने के बाद पर्यटन जोन में क्षतिग्रस्त मार्गों को सही कराया गया है। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सोमवार को फाटो जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह की पाली में 30 और शाम की पाली 20 जिप्सियां पर्यटन जोन में जंगल सफारी के लिए गईं।

10 सितंबर तक जिन लोगों ने बुकिंग की है, उनमें अधिकतर दिल्ली के रहने वाले हैं। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। उसको लेकर वहां कुछ पाबंदिया हैं। इसके अलावा बीच में अवकाश भी हैं। ऐसे में पर्यटकों ने रामनगर के होटल-रिजॉर्ट में बुकिंग कराई है। अधिकतर रिजॉर्ट फुल हो चुके हैं।
- हरि सिंह मान, अध्यक्ष रिजॉर्ट, होटल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed