{"_id":"f190c876718c77ad7acfa540da363cae","slug":"nainital-high-court-ban-on-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने खनन पट्टा आवंटन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने खनन पट्टा आवंटन पर लगाई रोक
अमर उजाला, नैनीताल, देहरादून
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खनन पट्टा आवंटन पर रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार को खनन पट्टा जारी न करने का आदेश दिया है। सरकार ने 23 सितंबर 2013 को खनन पट्टा जारी करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
नियमावली के विपरीत
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी मनीराम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार की ओर से जारी कार्यालय आदेश 23 सितंबर 2013 उत्तर प्रदेश खनिज नियमावली के प्रावधानों के विपरीत है।
विज्ञापन
खुलने की तिथि 26 नवंबर
नियमानुसार कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगमों को राज्य सरकार द्वारा दी गई लीज का उनके द्वारा टेंडर नहीं किया जा सकता। जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा टेंडर किया जा रहा है तथा टेंडर नोटिस का प्रकाशन भी करा दिया गया है जिसके खुलने की तिथि 26 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
जवाब दाखिल करने के निर्देश
पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने कहा कि जो टेंडर प्रक्रिया चल रही है उसमें किसी को भी पट्टा आवंटित न किया जाए। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं तथा मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि नियत की गई है।