फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital high court asked who gave permission to gupta brothers sons marriage in auli

उत्तराखंड में शाही शादीः 200 करोड़ की शादी पर हाईकोर्ट की नकेल, औली में हेलीकॉप्टर लैंडिंग पर रोक

Tue, 18 Jun 2019 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Jun 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
nainital high court asked who gave permission to gupta brothers sons marriage in auli
नैनीताल हाईकोर्ट

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली में कथित 200 करोड़ रुपये के खर्च से हो रही हाई प्रोफाइल शादी के पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। अदालत ने विवाह में शामिल पक्षकारों को वहां सफाई किए जाने और पर्यावरण को होने वाली संभावित हानि की भरपाई के लिए पांच करोड़ रुपये जमा करने के निर्देश देते हुए औली में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर रोक लगा दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विवाह पर नजर रखने और पर्यावरण हानि पर 18 जून को रिपोर्ट देने को कहा है। 

विज्ञापन


मामले में अधिवक्ता रक्षित जोशी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई। विवाह का प्रबंधन कर रही कंपनी ई फैक्टर इंटरप्राइजेज के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उन्हें नगर पालिका ने अनुमति दी है और इसके लिए उन्होंने 30 लाख रुपये सरकार के खाते में जमा किए हैं। वर पक्ष वाले दक्षिण अफ्रीका और वधू पक्ष वाले दुबई निवासी हैं। विवाह समारोह मंगलवार 18 जून से 22 जून तक औली क्षेत्र में होना है। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एसी टेंट, हेलीकॉप्टर सेवा, हेलीपैड सहित अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन

राज्य सरकार से आज ही अपराह्न दो बजे तक स्थिति साफ करने को कहा

सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सरकार और बचाव पक्ष से कहा कि अगर सफाई के लिए रुपये जमा नहीं हुए तो औली में शादी की अनुमति पर विचार करना पड़ेगा। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या औली में पहले भी इस तरह के समारोह हुए हैं,  वहां  हेलीपैड पहले से है या नहीं? कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या औली बुग्यालों में है और वहां शादी करने की अनुमति किसने दी?

कोर्ट ने कहा कि यदि औली बुग्यालों में आता है तो वहां विवाह समारोह की अनुमति देना कोर्ट के पूर्व में पारित उस आदेश की अवमानना है, जिसमें वहां विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी यह रोक लागू होती है। कोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि वह इस विवाह पर नजर रखे और विवाह की तैयारियों से वहां पर्यावरण को कितनी हानि हुई है इसकी रिपोर्ट 18 जून को कोर्ट को दे। मामले की सुनवाई मंगलवार 18 जून को भी जारी रहेगी।

परिवार के लोग पहुंचे औली

बता दें कि गुप्ता बंधुओं के परिवार के लोगों के साथ दोनों बेटे भी औली पहुंच चुके हैं। मेहमानों के लिए यहां 200 हेलीकॉप्टर लैंड होने की बात कही जा रही थी।  मंगलवार से यहां शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दोनों बेटों की शादी में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों की भी धूम रही।
 

उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। औली में 18 से 22 जून तक आयोजित होने वाले गुप्ता बंधुओं के शादी समारोह से पूर्व 17 जून को आयोजकों की ओर से स्थानीय लोगों के लिये भोज का आयोजन किया गया। 
 

विज्ञापन

25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए गए

भोज में स्थानीय व्यंजन परोसे जा रहे हैं। गुप्ता परिवार के करीबी सुमित अद्लखा ने बताया कि आयोजन के दौरान होने वाले कूड़ा निस्तारण के लिये नगर पालिका जोशीमठ का सहयोग लिया जाएगा।

 

औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए गए हैं। इसके लिए औली में उद्यान विशेषज्ञों ने फूल लगाए हैं। औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की खास शादी में बॉलीवुड के कई सितारे चमकेंगे। कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर की तो चमक बिखरेगी ही, कैलाश खेर, शंकर अहसान लाय, विशाल शेखर संगीत की शानदार महफिल सजाएंगे।

हर मेहमान के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शन की व्यवस्था

ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी को गुप्ता परिवार ने विशेष निर्देश दिए हैं कि समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति दिखनी चाहिए। समारोह स्थल पर पहाड़ी हाट बनेगा। 6 दिन तक परोसे जाने वाले भोजन में उत्तराखंडी व्यंजन शामिल रहेंगे। 
 

समारोह के दौरान पूरा जोशीमठ गुप्ता परिवार के साथ रहेगा। परिवार ने शादी में आने वाले हर मेहमान के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed