{"_id":"5ae2c8d74f1c1b85028b6c3d","slug":"nainital-first-bird-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में पहला बर्ड फेस्टिवल आज से, देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे फोटोग्राफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में पहला बर्ड फेस्टिवल आज से, देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे फोटोग्राफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
birds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल हो रहा है। नैनीताल वन प्रभाग अलग-अलग संगठनों के सहयोग से इसे आयोजित करवा रहा है। इसके लिए दिल्ली, पंजाब, केरल समेत कई राज्यों के फोटोग्राफर यहां पहुंचे हैं। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बृहस्पतिवार को नैनीताल जू में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बर्ड वाचर और बर्ड फोटोग्राफी के लिए नैनीताल उपयुक्त स्थान है। देश में पक्षियों की करीब 1266 की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से करीब 700 प्रजातियां नैनीताल में हैं।
विज्ञापन
नैनीताल को फोटोग्राफी के रूप में विकसित करने के लिए ही यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आसपास के 12 गांवों के युवाओं को बर्ड वॉचिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में नया रोजगार पैदा हो सके। आयोजन में बर्ड्स फेनेट स्ट्रोबो पिक्सल क्लब, डिस्कवरी इंडिया, बर्ड्स प्लेने जैसे संस्थानों का सहयोग मिल रहा है। स्कूलों के बीच कला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। कई विषयों पर परिचर्चा का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान हेमंत विश्नोई, अशोक गुप्त चटर्जी, पारस, ममता जोशी, अजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
महिला फोटोग्राफरों की फोटो प्रदर्शनी में लगेगी
नैनीताल। बर्ड फेस्टिवल में देश की कई महिला फोटोग्राफर भी भाग लेंगी। इनकी फोटो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे पिंक फोटोग्राफी इवेंट का नाम दिया गया है। इनमें पूनम नायक, सुष्मिता दत्त, प्रीति चतुर्वेदी समेत करीब 30 महिला फोटोग्राफर शामिल हैं। समापन सत्र में बेस्ट फोटो का पुरस्कार दिया जाएगा।
फेस्टिवल के पोस्टर में लांग ट्रेलब्रॉड बिल्ड की फोटो लगाई
नैनीताल। प्रेसवार्ता में बर्ड फेस्टिवल के पोस्टर का भी विमोचन किया। इसमें लांग ट्रेलब्रॉड बिल्ड (चिड़िया) की फोटो लगाई गई है। अमूमन यह चिड़िया भूटान में रहती है लेकिन कुछ साल से यह नैनीताल आसपास के क्षेत्र में भी दिखने लगी है। यह चिड़िया प्रजनन काल के दौरान आती है।
मोबाइल से भी फोटो खींच जीत सकते हैं इनाम
नैनीताल। बर्ड्स फेनेट स्ट्रोबो पिक्सल क्लब संस्थापक सदस्य हेमंत विश्नोई ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान लोग अपने फोन से प्राकृतिक सौंदर्य की फोटो खींच कर क्लब के फेसबुक पेज पर डाल सकते हैं, जिनमें से बेस्ट फोटो को समापन सत्र में पुरस्कृत किया जएगा।