फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital baniya nala landslide isro team study by drone

नैनीतालः बलियानाले में लगातार हो रहे भूस्खलन की स्टडी करने पहुंची इसरो की टीम

Mon, 15 Jul 2019 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Jul 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
nainital baniya nala landslide isro team study by drone
इसरो की टीम पहुंची नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

बलियानाले में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते इसरो की टीम आज नैनीताल पहुंच गई है। इस दौरान जिलाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम 1.5 करोड़ रुपये कीमत के ड्रोन से बलियानाला की स्टडी कर रही है।

विज्ञापन


वहीं बलियानाले के मुहाने पर स्थित 26 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने घर खाली करके ताले लगा दिए थे। उधर, बलियानाले में हो रहे भूस्खलन के चलते संवेदनशील क्षेत्र के रूप चिन्हित मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी को शिफ्ट करने को लेकर हो रही कवायदों पर अभिभावक संघ मुखर हो गया है। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। कहा कि स्कूल में दूरदराज गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय का हल्द्वानी मार्ग से लगा हुआ विज्ञान ब्लॉक पूरी तरह से सुरक्षित है और यहां कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। अगर विद्यालय को विस्थापित करने की इतनी ही आवश्यकता है तो उसे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, संकुल संसाधन केंद्र एवं जीजीआईसी तल्लीताल में संचालन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संघ न्यायालय की शरण लेगा। इस दौरान संघ के चंद्रप्रकाश खन्ना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुनीता, तुलसी, रजनी, रमेश तिवारी, रूपा आर्या, भुवन चंद्र, दीपेंद्र सिंह, भगवान सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed