फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Accident News Car of UP tourists going to Kainchi Dham fell in ditch one Died

Nainital: भूमियाधार के पास हादसा, खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, एक की मौत, दो हायर सेंटर रेफर

Sun, 04 Jun 2023 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

Nainital Car Accident News: पर्यटक सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। उनकी कार भूमियाधार के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Nainital Accident News Car of UP tourists going to Kainchi Dham fell in ditch one Died
नैनीताल में कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल भवाली मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भूमियाधार के पास कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर यूपी निवासी अजय श्रीवास्तव अपने साथी ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ कार से सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। उनकी कार भूमियाधार के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद फूड वैन के संचालक ने कार गिरती देख तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


Weekend: जाम से हांफा शहर, हाइवे और गलियों में भी फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें हरिद्वार-रुड़की का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर कार में फंसे तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिनको तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed