ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, नैनी-दून जनशताब्दी के समय में हुआ बदलाव, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम के लिए चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी के समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन देहरादून से आधा घंटे पहले शाम 3.45 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय दून से चलने का समय 4.15 बजे निर्धारित था।
वहीं, काठगोदाम से चलने का समय 15 मिनट बढ़ाया गया है। नई समय सारिणी दो अप्रैल से लागू होगी। उधर, रेलवे ने जनता एक्सप्रेस को 15 अप्रैल तक निरस्त किया है। जबकि उज्जैन एक्सप्रेस दो अप्रैल मंगलवार से शुरू होगी।
देहरादून से काठगोदाम के लिए नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (14120) अब शाम को 3.45 बजे रवाना होगी और रात 11.35 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के समय में बदलाव किया है।
काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (12092) अब सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून व काठगोदाम से आने-जाने वाले यात्री अब रविवार को भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
अब यात्री रविवार को इससे यात्रा कर सकेंगे। वहीं सोमवार को नैनी-दून जनशताब्दी नहीं चलेगी। पिछले कई माह से बंद चल रही जनता एक्सप्रेस की निरस्त अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। जबकि देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस दो अप्रैल से शुरू होगी।
लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस (15043) सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 8:10 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं, बाघ एक्सप्रेस (13020) काठगोदाम से रात 9:55 के बजाय 9: 45 पर प्रस्थान करेगी। हावड़ा से वापसी में यह ट्रेन सुबह 9:25 के बजाय 9:30 पर काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। रानीखेत एक्सप्रेस (15014) काठगोदाम स्टेशन से रात 8:40 के बजाय 8:35 पर प्रस्थान करेगी।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035) रात 10:45 के बजाय 10:40 पर काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच सवारी गाड़ी (55302) सुबह 7:20 के बजाय 7:25 पर प्रस्थान करेगी।