दिल्ली से आए नागराजन उत्तराखंड के 'सुपर अफसर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविशंकर ने दोपहर तीन बजे सचिवालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उनका कार्यकाल मात्र आठ महीने का ही रहेगा। वह अगले वर्ष 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। सुबह ही सुभाष कुमार ने वीआरएस लेकर मुख्य सचिव का चार्ज छोड़ दिया था।
रविशंकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भले ही उनके पास काम करने के लिए समय कम हो लेकिन राज्य का विकास और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा ब्यूरोक्रेसी को एक सूत्र में बांधकर काम करना है।
ये रहे अब तक के मुख्य सचिव
नाम ------------------- कब से--------- कब तक
अजय विक्रम सिंह----- 09.11.2000----- 03.06.2001
मधुकर गुप्ता----------- 04.06.2001----- 01.09.2003
आरएस टोलिया------- 01.09.2003----- 04.10.2005
एम रामचंद्रन--------- 04.10.2005----- 30.10.2006
सुरजीत किशोर दास-- 30.10.2006----- 11.09.2008
इंदु कुमार पांडेय------ 11.08.2008----- 02.12.2009
एनएस नपलच्याल--- 02.12.2009----- 12.09.2010
सुभाष कुमार-------- 13.092010------ 01.05.2012
आलोक कुमार जैन-- 01.05.2012--- 03.05.2013
सुभाष कुमार--------- 03.05.2013-- 21.10.2014
एन रविशंकर------- 21.10.2014----- जारी