{"_id":"64e65f9e13bb5fbab70e7234","slug":"nagar-panchayat-administration-is-claiming-fogging-in-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-229493-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मशीनों में तेल नहीं वार्डों में फॉगिंग का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मशीनों में तेल नहीं वार्डों में फॉगिंग का दावा
विज्ञापन
फॉगिंग न होने से वार्डों में मच्छरों की भरमार
बकाया का भुगतान न होने पर पंप स्वामी ने तेल देने से किया मना
नगर पंचायत प्रशासन क्षेत्र में फॉगिंग का दावा कर रहा है, जबकि पेट्रोल और डीजल न मिलने के चलते सभी फॉगिंग मशीनें बंद पड़ी है। पेट्रोल पंप मालिक ने बकाए का भुगतान न होने के चलते नगर पंचायत को पेट्रोल और डीजल देने से मना कर दिया है। वहीं फॉगिंग न होने से वार्डों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों और पंचायतों को क्षेत्र में कीटनाशक के छिड़काव और फॉगिंग के निर्देश दिए है। शीशमबाड़ा में कूड़े के पहाड़ और बारिश के बीच जगह-जगह जलभराव से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है। वहीं नगर पंचायत प्रशासन फॉगिंग के नाम पर कोरा झूठ बोल लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा है।
सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत को पेट्रोल और डीजल मुहैया करवाने वाले पंप स्वामी का कई माह से भुगतान बकाया है। लगातार मांग के बावजूद भुगतान न होने पर पेट्रोल पंप स्वामी ने नगर पंचायत को पेट्रोल और डीजल देने से मना कर दिया है। पेट्रोल और डीजल उपलब्ध न होने से फॉगिंग मशीनें बंद हो गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग की जा रही है। इसके लिए बकायदा एक रोस्टर भी तैयार किया गया है। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं संजय सहगल, नीतिश कुमार, डालचंद, बालेश कुमार, राज किशोर आदि क्षेत्रवासियोंं ने निगम ने सभी नौ वार्डों में फॉगिंग करवाने की मांग की है।
पेट्रोल पंप के बकाए का भुगतान कर दिया गया है। आज से फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। वार्डों में युद्धस्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा।
- एमएल शाह, अधिशासी अधिकारी