{"_id":"1c25648fe1c27983803d25abbdf25184","slug":"nagar-nigam-damage-illegal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की जमीन पर बना अवैध मकान ढहाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की जमीन पर बना अवैध मकान ढहाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के टर्नर रोड में नगर निगम की जमीन पर बन रहा अवैध मकान गिराने पहुंची निगम की जेब्रा टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
काफी देर नोकझोंक के बावजूद जेब्रा टीम निर्माणाधीन मकान गिराकर ही लौटी। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट तक की नौबत भी आई। टर्नर रोड पर लेन संख्या सी-20 में राम मंदिर के पास निगम की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत के बाद सोमवार को जेब्रा टीम मौके पर पहुंची।
जेसीबी और निगम कर्मियों को देखते ही निर्माण कर रहे लोगों ने कुछ परिचित जुटा कर हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच जेब्रा टीम की अगुवाई कर रहे राम बहादुर मौर्य ने जगह का दस्तावेज मांगा, तो निर्माण कराने वाला शख्स उसे पेश नहीं कर सका। निगम ने दस्तावेजों के आधार पर जमीन अपनी बताते हुए निर्माणाधीन मकान ढहा दिया।
विज्ञापन
हाथीबड़कला, जोहड़ी रोड पर भी चली जेसीबी
इसके बाद जेब्रा टीम जेसीबी के साथ हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया गेट पर पहुंची। यहां कई अवैध झोपड़ियां गिरा दी गईं। जेब्रा टीम प्रभारी राम बहादुर मौर्य ने बताया कि निगम टीम ने जोहड़ी रोड पर बनाई अवैध दीवार भी ध्वस्त कर दी।
विज्ञापन