{"_id":"55091aea094f2d574b2381ac8c354718","slug":"nagar-nigam-collapse-illegal-basti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा नगर निगम का कहर, खंडहर हुई पूरी बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा नगर निगम का कहर, खंडहर हुई पूरी बस्ती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिस्पना नदी किनारे बने 52 अवैध पक्के मकान ढहा दिए।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को लगभग एक दर्जन झोपड़ियों को भी जमींदोज कर दिया गया। इस पर बस्तीवासियों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के कारण किसी की एक न चल सकी। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने जेसीबी लगाकर कुछ ही देर में पूरी बस्ती को खंडहर में तब्दील कर दिया। जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम मंगलवार दोपहर भगत सिंह कालोनी पहुंची। टीम के साथ तीन जेसीबी देख बस्तीवालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोग घरों से बाहर निकल आए और टीम का रास्ता रोकने लगे। पुलिस ने लोगों को किनारे किया। उसके बाद तीनों जेसीबी ने एक तरफ से लगभग 52 पक्के मकान ढहा दिए। पक्के मकानों को देखकर जिला प्रशासन से आए अधिकारी भी हैरान थे।
करीब एक दर्जन झोपड़ियां भी ध्वस्त कर दी गईं। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम वहां से रवाना हो गई।
इसके बाद टीम ने राजपुर रोड पर स्थित एक नामी होटल के बाहर हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सदर रामजी शरण शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।