फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nabha jail break, 15 mobile number on radar.

नाभा जेल ब्रेक: खुलासे के करीब पुलिस, 15 मोबाइल नंबर रडार पर

Sun, 04 Dec 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 04 Dec 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
nabha jail break, 15 mobile number on radar.
दून से जुड़े हैं नाभा जेल ब्रेक के तार - फोटो : self

पटियाला स्थित नाभा जेल पर हमला कर छह आतंकियों को छुड़ाने के मामले में पंजाब पुलिस और एसओजी की टीम 15 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। इन नंबरों से वारदात के बाद से लगातार बातचीत हुई है। सर्विलांस से इन नंबरों पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस की वर्दी में नाभा जेल पर हुए हमले के बाद मंगलौर क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर बैग में पंजाब पुलिस की वर्दी और अन्य सामान बरामद हुआ था। उसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने रुड़की में डेरा डाल दिया था। दो दिन तक रुड़की, मंगलौर और हरिद्वार आसपास क्षेत्र में स्थानीय एसओजी और पंजाब पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध नंबरों पर हुई कॉल को रडार पर लिया गया। साथ ही सफेद रंग की होंडा सिटी कार की भी तलाश की गई। इसके लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एकत्रित किए गए। संदिग्ध कारों की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरों पर लगातार निगाह रख रही है पुलिस

nabha jail break, 15 mobile number on radar.
हरिद्वार में बरादम हुई पंजाब पुलिस की वर्दी - फोटो : AmarUjala

इस दौरान मिले अहम सुरागों की पुष्टि करने के लिए अब पंजाब पुलिस और एसओजी टीम 15 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। इन नंबरों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप का कहना है कि मामले में पंजाब पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम भी काम कर रही है। जल्द मीडिया को वारदात में शामिल बदमाशों की जानकारी दी जाएगी।
 
पंजाब पुलिस ने तीन हिरासत में लिए 
सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान पंजाब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। संभावना जताई जा रही है कि इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपियों तक जल्द पहुंच सकती है। हालांकि पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed