फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nabard celebrate uttarakhand udai.

नाबार्ड भी उत्तराखंड उदय संग, दिया विकास का संदेश

Sat, 07 Nov 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Nov 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
nabard celebrate uttarakhand udai.

राज्य स्थापना महोत्सव के तहत अमर उजाला की पहल पर नाबार्ड में उत्तराखंड के समावेशी विकास विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विकास में सरकार, संस्थाओं और मीडिया के सहयोग की जरूरत पर बल दिया गया। इस मौके पर नाबार्ड के सीजीएम डॉ. सीपी मोहन ने उत्तराखंड के सोलहवें जन्मदिन पर केक काटा।

विज्ञापन


नाबार्ड मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक व उत्तराखंड हेड डॉ. सीपी मोहन ने कहा उत्तराखंड के निर्माण के कुछ समय बाद ही नाबार्ड की प्रदेश इकाई स्थापित हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की यात्रा में अमर उजाला का रवैया बेहद सकारात्मक रहा है। हम विकास को आंदोलन का रूप देना चाहते हैं।
विज्ञापन


कौशल विकास पर देंगे ध्यान
सीमावर्ती जिलों में समुचित विकास के लिए हम जुटे हैं। आबादी पलायन न करे इस दिशा में युद्धस्तरीय काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, किसान क्लबों, संयुक्त देयता समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से विकास यात्रा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बुनियादी ढांचे में नाबार्ड ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। अब हम कौशल विकास पर ध्यान दे रहे हैं। जल्द सौ से अधिक महिलाओं को ई रिक्शा संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इस अवसर पर नाबार्ड के सीजीएम मुख्यालय डॉ. आरएम कुमुर, जीएम टीके हजारिका, जिला सहकारी बैंक की महाप्रबंधक वंदना, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन रैना, बालाजी संस्था के अवधेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक डॉ. सुनील पांडे ने किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं व विभागों के अधिकारी-कार्मिक भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed